*सिवनी:-* आज दिन- *रविवार*, दिनांक *21 फरवरी 2021* को दोपहर *2:30* बजे सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवगांव (बंजारी) मे सामुदायिक भवन *लोकार्पण* एवं स्टाप डेम निर्माण हेतु *भूमि पूजन* का कार्यक्रम भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम स्थल देवगांव (मां बंजारी) आगमन पर ग्रामीण जनों, ग्राम पंचायत एवं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा विधायक दिनेश राय मुनमुन का ढोल-बाजे के साथ पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात दिनेश राय मुनमुन ने मां बंजारी के दर्शन कर 3 लाख 60 हजार की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। वहीं स्टाप डेम निर्माण के लिए भूमि पूजन के पश्चात कुदाल चलाकर चलायी गयी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे जी ने अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष जनपद छपारा नीरज दुबे , जिला भाजयुमो जयदीप सिंह चौहान , संजय संघी , पंकज जोलदेव जी की कार्यक्रम मे विशेष अतिथि के रुप गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर गजानंद पंचेश्वर, श्रीमती मीनवती मसराम सरपंच, सतीश बरकडे सचिव , भाजपा जेष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण व ग्रामीण जनों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।