Ujjain Crime News: उज्जैन में महिला ने पुलिस आरक्षक पर लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप।
उज्जैन), Ujjain Crime News। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 54 वर्षीय महिला के साथ एक आरक्षक द्वारा दो साल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित आरक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 54 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि करीब दो साल पहले उसके घर के बाहर से कार चोरी हो गई थी। जांच के लिए आरक्षक सुनील चौधरी आया था। इस दौरान लगातार उससे फोन पर बात होने के कारण महिला व सुनील के संबंध हो गए।
महिला का आरोप है कि सुनील ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दो साल से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान महिला ने सुनील को सोने की चेन, अंगूठी व चार कार दिलवाई है। वहीं घर खर्च भी सुनील महिला से ही लेता था। अगस्त में सुनील ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का झूठा केस दर्ज करवा दिया है। मामले की शिकायत पर महिला पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया है।
शाजापुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
शाजापुर के सलसलाई निवासी महिला ने शिकायत की है कि वह कमल कुंभकार निवासी सलसलाइ को 7 साल से पहचानती थी। माता-पिता ने उसकी शादी देवास में कर दी थी। इसके बाद भी कमल उसे परेशान करता था। 21 अगस्त को वह शादी का झांसा देकर अपने साथ उज्जैन के शास्त्री नगर ले आया था। यहां उसके साथ एक मकान में दुष्कर्म किया और फिर वापस नहीं आया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।