सिवनी – आजकल शासकीय भूमि पर दंबगो द्वारा कब्जे किय जाने के मांमले प्रकाश में आ रहे है और शायद लोग नवागत कलेक्टर संस्कृति जैन से कुछ न्याय की अपेक्षा रखकर आ रहे है कि इनसे हमे न्याय मिल पायेगा। आगे ग्राम पंचायत चक्की खमरिया के ग्रामीणो ने बताया कि लगभग 10 एकड भूमि खसरा नंबर 95 जो कि चरनोई भूमि है उक्त भूमि पर सत्यानारायण चैरिया द्वारा षासकीय 10 एकड भूमि पर लगभग 10 सालो से फसल लगाई जा रही है जिसकी शिकायत पंचायत द्वारा तहसीलदार को दी गई तहसीलदार के आदेश पर तत्काल पटवारी के द्वारा सीमाकंन किया गया और पंचनामा बनाकर तहसीलदार को दिया गया सीमाकंन होने के बाद पंचायत द्वारा टिनचिंग कराई गई। किंतु तहसीलदार के द्वारा बीच में टिन्चग रोक दी गई ग्रामीणो ने आगे बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि भू माफिया सत्यनारायण चैरिया एवं तहसीलदार की मिलीभगत से भूमाफिया शासकीय भूमि पर फसल लगा रहा है आगे भूमाफिया की मनमानी इतनी बढ गई कि उसके द्वारा मनरेगा द्वारा बनाये गए छोटा तालाब को जेसीबी चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा अन्य लोगो के द्वारा लगभग 125 एकड भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है जो कि विभिन्न मदो की भूमि है जिसका सीमांकन कराकर अतिक्रमणमुक्त करने की मांग ग्रामीणो द्वारा की गई है।