सिवनी – हमे हमेशा शार्टकट नही अपनाना चाहिए क्योकि पैसे कमाने शार्टकट रास्ता ठीक नही होता आज सोशल मीडिया इतना एक्टीव है हर तरह की खबरे चाहे टेलिविजन कहिए अखबार या अन्य साधनो से किसी – किस तरह की ठगी लोगो के साथ हो रही है और ठगो ने ठगी करने के नये – नये तरीके भी खोज लिए है जिसके तहत वे लोग ठगी करते है कोई कहता मै बैंक से बोल रहा हूॅ एटीएम बंद हो जायेगा हमेे आप ओटीपी बता दीजिए ग्रामीण क्षेत्र मे अभी कई ऐसे भोले – भाले लोग है जो इन ठगो की बातो में आ जाते है और ठगी का शिकार हो जाते है |

आज एक नया मामला प्रकाश में आया जहां एक बेरोजगार युवाओ को फौज जैसी जगह पर बिना इन्टव्यू बिना सिलेक्ट हुए सिर्फ पैसो के दम पर सर्विस लगाने की बात कहकर किसी से छह लाख तो किसी से आठ लाख रूपये ऐठकर कुछ इस तरह इस ठग ने जाने कितने भोले – भाले लोगो को अपना शिकार बनाया होगा इस विषय में जिन लोगो ने राहुल पर ठगी करने का आरोप लगाया उन्होने बताया कि हमने उसे नगद कैश दिया है जिसका उनके पास प्रमाण भी नही । इस मामले में राहुल के बारे में जब डूंडासिवनी थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होने बताया कि राहुल पहले फौज में तो था लेकिन उसे फौज से निकाल दिया गया जिसके बाद से उसने पैसा कमाने के लिए ठगी का नया तरीका खोजा और लोगो को उनके परिवार के किसी भी बेरोजगार को नौकरी का झाॅसा देकर अपने जाल में फाॅस लेता और उनसे लाखो रूपये ऐठ लेता। इस मामले में राहुल नामक एक युवक ने लोगो को बताया कि मै तुम्हारे बच्चे को सेना को हास्पिटल मे सर्विस लगवा दूॅंगा। इस तरह की बात कर नगर समेत क्षेत्र के आसपास के लोगो को विश्वास में लेता था और कहता था कि मै फोज मे मेजर हॅू और तुम्हारे बच्चे के बगैर इन्टरव्यू के मै सेना का जो हास्पिटल होता है वहा मै सर्विस लगवा सकता हॅॅू। इस बात के लिए लोगो से मोटी रकम भी ठग के द्वारा वसूली गई जिसकी शिकायत लोगो ने डूंडासिवनी थाने में कि जिसको तत्काल पुलिस ने पकडकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।







