सिवनी – भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को भाजपा संगठन पर्व के रूप में मना रही है। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया में पिछले दिनो मध्यप्रदेश भाजपा बूथ कमेटियो एवं मंडल अध्यक्षो की चुनाव प्रक्रिया को संम्पन्न करा लिया है। भाजपा जिला अध्यक्षो की निर्वाचन प्रक्रिया चल रही है। भाजपा जिलाध्यक्षो की निर्वाचन प्रक्रिया की निर्धारित तिथि 31 दिसंम्बर थी परंतु इस प्रक्रिया में विलम्ब हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने 05 जनवरी तक भाजपा जिलाध्यक्षो की घोषणा की बात कही थी परंतु प्रदेश भर में चल रही खीचतान के कारण जिलाध्यक्षो की घोषणा अटकी पडी है और भाजपा के कोई भी जिम्मेदार नेता इस संबंध में कुछ अधिकृत बयान नही दे रहे है। 12 जनवरी को देर रात उज्जैन एवं विदिशा जिलाध्यक्षो की घोषणा कर दी गई इसके बाद आज 13 जनवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि घोषणाये एक साथ नही होंगी। जिलो के निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक अपने जिलो के निर्वाचित जिलाध्यक्षो की घोषणा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कराकर प्रदेश के माध्यम से कराये। श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि 12 जनवरी को जिस प्रकार से दो जिलाध्यक्षो की घोषणा हुई है वैसे ही 13 जनवरी को भी कुछ जिलो के अध्यक्षो की घोषणा होगी तथा एक दो दिन में सभी 62 जिलाध्यक्षो की घोषणा की जायेगी।
गत दिनो सिवनी के भाजपा कार्यालय में जो कुछ मंडल अध्यक्षो के चुनाव को लेकर हुआ जिसके बाद भूचाल सा आ गया जिसकी शिकायत उपर तक पहुॅची जिसके बाद सारा मामला गरमा गया जिसमें जिले के नेतृत्व पर भी सवाल खडे होने लगे जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व से खबर आई कि जो जिलाध्यक्ष पूर्व में थे उन्हे रिपिट नही किया जायेगा जिसके बाद कार्यकर्ताओ ने राहत की साॅंस ली अब आगे देखना बाकी होगा कि जिलाध्यक्ष का ताज किसके सर सजता है।






