सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा गौवंश तस्करी व अवैध परिवहन पर न केवल संवेदनशील है अपितु गौवंश तस्करो पर लगातार सख्ती से कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जो इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है जो इसी क्रम में दिनांक 28/01/25 को 12 चक्का ट्रक मे से कत्ल खाना ले जा रहे 50 नग मवेशियो को मुक्त कराया गया है।
आज दिनांक 28/01/25 की सुबह मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गौवंश तस्करो द्वारा मवेशियो को ट्रक में लोड कर कत्ल खाना नागपुर ले जाने हेतु लखनादौन तरफ से सिवनी निकलते नागपुर ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही छिन्दवाडा बायपास के पास जाम लगाकर की गई जो पुलिस को देख कर तस्करों द्वारा ट्रक को भागने का प्रयास किया गया। जिसे 12 चक्का ट्रक क्रमांक MP09HH1220 को रोकने पर आरोपियो द्वारा खेतो तरफ भागने का प्रयास किया जो पुलिस टीम के द्वारा पीछा व घेरा बंदी कर आरोपियो का पकडा गया। आरोपियो से गौवंश परिवहन के सबंध में पूछताछ जारी है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 04/12/24 को 25 नग मवेशियो, दिनांक 16/12/24 को 42 नग मवेशियों दिनांक 22/12/24 को 07 नग मवेशियों (भैंस के पडे) दिनांक 24/12/24 को 37 नग मवेशियों आज दिनांक 28/01/25 को 50 नग मवेशियों को मुक्त कराया गया है।
जप्त शुदा संपत्ति : – 01.12 चक्का ट्रक क्रमांक MP09HH1220 कीमती करीबन 10,00,000/ रूपये 02. 50 नग मवेशी कीमती करीबन 3,30,000/- रूपये 03. दो मोबाईल फोन गिरफ्तार आरोपी : – 01. इमरान शेख पिता लाडलें मिया उम्र 28 साल निवासी करौंद जिला भोपाल (आरोपी के पूर्व में भी रिकार्ड है।) 02. जमील पिता नसीम खान उम्र 33 साल निवासी पीर गेट खलील मंजिल गली नं. 02 थाना शहजीनाबाद जिला भोपाल
इस मामले में कोतवाली थाने के निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि संतोष बैन, नीतेश राजपूत, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अभिषेक डहेरिया, सौरभ ठाकुर, मुकेश चौरिया, चालक इरफान खान एवं थाना बंडोल स प्रआर अमर उइके, आरक्षक नीरज राजपूत का योगदान सराहनीय रहा ।







