फ्री पास से दर्शकों को भी मिलेगा लकी ड्रा से ईनाम
सिवनी में सजेगा सुरों का महासंग्राम
51 हजार रुपये के प्रथम पुरस्कार सहित 1 लाख 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दांव पर, पांच प्रारंभिक, छह सेमीफाइनल और आठ विशेष बजर राउंड में होगा रोमांचक मुकाबला
सिवनी। संगीत प्रेमियों के लिए सिवनी में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय एम.एम. ग्रैंड अंताक्षरी प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिला मनोरंजन समिति सिवनी के तत्वावधान में 21 एवं 22 नवंबर को एम.एम. ग्रैंड अग्रोहा, सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाजू में लूघरवाड़ा में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के संगीत प्रेमी एवं प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।
एक से बढकर एक पुरूस्कार
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजकों में सल्लू अग्रवाल, पृथ्वीराज जगने, सुधीर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, कपिल पांडे, आशीष दुबे, उमेश मोदी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 30 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
अंताक्षरी को रोमांचक और अलग बनाने के लिए अलग ही तैयारी
आयोजन को सामान्य अंताक्षरी से अलग और रोमांचक बनाने के लिए पांच प्रारंभिक राउंड, छह सेमीफाइनल राउंड एवं आठ विशेष बजर राउंड तैयार किए गए हैं। इनमें प्रतिभागियों को फिल्मी गीत गाने के साथ संगीत की धुन पहचानने, फिल्म का नाम, हीरो-हीरोइन, गायक-गायिका की पहचान करने तथा ऑडियो और वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से अपनी फिल्मी जानकारी का प्रदर्शन करना होगा। कई राउंड में बोनस अंकों की व्यवस्था भी रखी गई है।
दर्शकों को भी जवाब देने का मौका दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में अंताक्षरी, धुन, म्यूट वीडियो क्लिपिंग, अंतरा-मुखड़ा, ऑडियो क्लिपिंग, सवाल-जवाब, सिचुएशनल एवं चिट राउंड विशेष आकर्षण रहेंगे। बजर राउंड में सबसे पहले बजर दबाने वाली टीम को जवाब देने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों के जवाब नहीं देने पर दूसरी टीम और इसके बाद दर्शकों को भी मौका दिया जाएगा।
दर्शको को लकी ड्रा के माध्यम से मिलेगा ईनाम
इस आयोजन को मेनलाइन एकेडमी द्वारा पावर्ड किया जा रहा है, जबकि दैनिक पृथ्वी टाइम्स मीडिया पार्टनर है। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के साथ दर्शकों के लिए भी विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन के दौरान दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से आकर्षक उपहार जीतने का अवसर मिलेगा।
आयोजन समिति ने जिले के नागरिकों, संगीत प्रेमियों एवं कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अनूठे संगीतमय आयोजन का आनंद लेने, लकी ड्रॉ में शामिल होने एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
आयोजन समिति ने जिले के नागरिकों, संगीत प्रेमियों एवं कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अनूठे संगीतमय आयोजन का आनंद लेने एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।





