सिवनी – दिनांक 16 नवम्बर 2026 की रात्रि करीब 03.00 बजे थाना प्रभारी छपारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई जैसा की होता है जब भी कोई घटना दुर्घटना होती है आदमी सबसे पहले पुलिस को ही जानकारी देता उसी के तहत डयूटी निभाते हुए कि ग्राम रणधीरनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर एक यात्री बस एवं ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही छपारा पुलिस पहुॅच जाती है और अपनी डयूटी निभाती है।


पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बस में फंसे चालक ’संतोष पिता लल्लन पांदे, निवासी बिहार’ को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा दुर्घटना में घायल बस कंडक्टर ’हरि पठरे पिता नंदराज पठरे, उम्र 30 वर्ष, निवासी पाटन साकार, नेपाल’ को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सिवनी भिजवाया गया।


उक्त बस में सवार सभी यात्री नेपाल देश के निवासी थे, जो बेंगलुरु से नेपाल जा रहे थे। दुर्घटना के पश्चात बस में सवार यात्री काफी परेशान एवं असहाय स्थिति में थे। ऐसी परिस्थिति में छपारा पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सर्वप्रथम सभी यात्रियों को दुर्घटनास्थल से सुरक्षित स्थान पर स्थित नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंचाया गया।
इसके बाद कहते है ना कि मानव सेवा ही माधव सेवा है जिसके तहत एक बात और कही जाती है ईश्वर धन दौलत हर किसी को नही देता और जो उस योग्य होता है उसके पास ही लक्ष्मी जाती है जो समझती है कि यही व्यक्ति मेरी कद्र करता है और जो व्यक्ति उसकी कद्र कर लेता है उसके पास वह टिक जाती है और जो उसकी कद्र नही कर पाता उसके पास से वह जल्द चली भी जाती है ऐसे ही छपारा के समाजसेवी शिवकुमार शिवहरे’ के सहयोग से यात्रियों के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था गोल्डन टेम्पल, छपारा में कराई गई। साथ ही थाना प्रभारी द्वारा बस मालिक से संपर्क स्थापित कर यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था कराई गई तथा सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य नेपाल के लिए रवाना किया गया।
इस पूरे मामले में छपारा पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।