सिवनी – हैहय क्ष्त्रिय कलचुरी (कलार) महासभा जिला सिवनी के तत्वाधान में सिवनी मंडला रोड पर मैदा मिल के बाजू में आगामी 16 नवंबर 2026 दिन सोमवार को दोपहर 12.00 बजे से (कलार) समाज के आराध्य देव भगवान कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती का आयोजन किया गया जिसमें भगवान सहस्त्रबाहु से आस्था रखने वाली सभी जातियां, उपजातियां, वर्ग, उपवर्ग आदि को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोपहर 12.00 बजे ध्वज पूजन किया गया जिसके बाद ध्वजारोहण 12.30 बजे किया गया जिसके बाद मंडप की तैयारी दोपहर 1.00 बजे से नवग्रह स्थापना पूजन के बाद कथा ,चालीसा ,हवन ,आरती तत्पश्चात भगवान को छप्पन भोग का अर्पण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जनों के द्वारा उपस्थित स्वजातीय बंधुओ के द्वारा भगवान कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया तथा सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान किए जाने संबंधी विषय पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही वार्षिक सदस्यता शुल्क 500 रूपये की राशि संग्रह करने तथा निर्माणाधीन भवन को पूर्ण करने हेतु भी धन संग्रह किया गया। इसी अवसर पर वार्षिक लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया जिसके बाद समापन अवसर पर छप्पन भोग का वितरण, प्रसाद वितरण तथा स्वल्पाहार का आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर समस्त स्वजातीय बंधुओ ने अपना बहुमूल्य में से कुछ समय समाज हित में निकाल कर उक्त कार्यक्रम में पहुॅचे।
इसके साथ ही साथ ही स्वजातिय बन्धुओ ने अपने घर से प्रभु को भोग लगाने के लिए 56 भोग में से कुछ ना कुछ पकवान प्रेम भाव से बनाकर लाये और भगवान को भोग लगाया।
इसके अलावा सभी स्वजातीय बंधुओ ने कार्तिक शुक्ल सप्तमी दिनांक 16 नवंबर 2026 दिन सोमवार को अपने-अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर भगवान सहस्त्रबाहु का पूजन भी किया।
इसके अलावा ग्राम वासियों मोहल्ला पड़ोस के लोगों को बुलाकर लेकिन पूजन किया औरं सायंकाल में भगवान को दीप जलाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर प्रमोद राय हैहय क्षत्रिय कलचुरी ( कलार ) महासभा सिवनी के साथ विजय सूर्यवंशी महामंत्री महामाया परिवार बरघाट के साथ वरिष्ट उपाध्यक्ष अजय सूर्यवंशी बारापत्थर सिवनी के अलावा हजारो की संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।