सिवनी – नगर की शान और होनहार बेटी अंजली कोरी (परी) ने नेशनल एथलेटिक्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल, बढ़ाया देश का मान’
मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत सुनारी मोहल्ले की रहने वाली 19 वर्षीय होनहार धाविका अंजली कोरी (उपनाम रू परी) ने राष्ट्रीय पटल पर कांस्य पदक जीतकर पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के विद्या कॉलेज में आयोजित हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंजली ने देश के टॉप एथलीटों को कड़ी टक्कर देते हुए यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।
’1 अक्टूबर को 200 मीटर में लगाई मेडल वाली दौड़ -’
बीते 1 अक्टूबर को आयोजित हुई 200 मीटर रनिंग (दौड़) के बेहद रोमांचक और कांटे के मुकाबले में अंजली कोरी ने अपनी चीते जैसी रफ्तार और अद्भुत स्टैमिना का प्रदर्शन किया। देश भर से आए धावकों के बीच अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। जैसे ही अंजली ने फिनिशिंग लाइन पार की, पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
’सेना और बीएसएफ में जाकर देश सेवा का है अटूट सपना -’
अंजली के पिता गोविंद कोरी और माता श्रीमती नीतू कोरी अपनी लाडली की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित हैं। अंजली वर्तमान में इंदौर की सुप्रसिद्ध ’मिशन फिट इंडिया एकेडमी’ में रहकर कठिन ट्रेनिंग ले रही हैं। उनका अंतिम लक्ष्य भारतीय सेना ( भारतीय सेना ) या सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में भर्ती होकर देश की सीमाओं की रक्षा करना है। खेल के मैदान पर घंटों पसीना बहाने के साथ-साथ अंजली अपनी आगे की पढ़ाई भी नियमित रूप से जारी रखे हुए हैं, जो युवाओं के लिए एक बेमिसाल उदाहरण है।
’पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मान -’
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी (भा.पु.से.)’ द्वारा अंजली कोरी को सम्मानित कर इस स्वर्णिम सफलता की बधाई देते हुए उनके देश सेवा के संकल्प और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई।
अंजली की इस बड़ी कामयाबी पर सिवनी के खेल प्रेमियों एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।







