कोतवाली पुलिस को उक्त चोर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई
सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा अपराधों के रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किये जाते रहें हैं, जिनके कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ करते हुए आम आदमी को राहत पहुँचाने का प्रयास किया जाता रहा हैं।
दिनांक 22 अपै्रल 2025 को अभिनव जैन निवासी मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कुछ दिन पहले आंनलाईन भूगतान कर इंदौर से मंडला आने वाली बस में एक कैमरा मॉडल नंबर निकॉन ज6 आईआईआई 24-120 बैच 7608734 बुक करा कर बस में ड्राईवर के पास रखाया था जो सिवनी बस स्टेण्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बस से चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
घटना में साक्षीयों एवं तकनिकी माध्यमों की मदद से कोतवाली पुलिस को उक्त चोर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त आरोपी से चोरी गया कैमरा जप्त किया गया है एवं कार्यवाही जारी है जिसमें एक कैमरा मॉडल नंबर निकॉन कंपनी का कीमती 2,67,600 रुपये जप्त किया गया हैं।
कैमरा चोरी का आरोपी यश वर्मन पिता दशरथ वर्मन निवासी परतापुर रोड भैरोगंज, सिवनी।
इस मामले में इंस्पेक्टर सतीश तिवारी, एसएसपी जयदीप सिंह सेंगर, मुकेश विश्वकर्मा, आरक्षी नितेश राजपूत, अमित रघुवंशी, सिद्धार्थ दुबे, विक्रम देशमुख, इरफान खान, प्रतीक बघेल, अभिषेक डहेरिया, अजय मिश्रा, शिशुपाल, मुकेश चैरिया का योगदान सराहनीय रहा।







