सिवनी। मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर केवलारी में शुक्रवार की रात लगभग 11.30 बजे दो युवकों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलो को केवलारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर किया गया। जहां जिला अस्पताल के चिकित्सको ने जांच के उपरांत युवकों को। मृत घोषित कर दिया है। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम सिवनी में शनिवार को किया जाएगा। केवलारी में हुई हत्या को लेकर क्षेत्र में जहां सनसनी फैली हुई है, तो वही मृतक युवक परासपानी गांव के बताएं जा रहे हैं। युवकों की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर छा गई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार केवलारी के समीप गांव परासपानी निवासी अमन पिता चंद्र कुमार बघेल (20) व रूपक बघेल पिता स्वर्गीय सुरेश बघेल (25) दोनों युवक शुक्रवार को गांव में कृषि कार्य कर केवलारी पहुंचे थे जहां उन्हें खेरमाई मंदिर के पास खिरका मोहल्ला के समीप फोन करके किसी ठाकुर ने बुलाया। जब दोनों युवक वहां पहुंचे तो हत्यारे ने धारदार हथियार से दोनों युवकों की नृशंस हत्या कर दी। युवकों की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। वहीं परिजनों ने बताया कि केवलारी निवासी एक ठाकुर परिवार के पिता पुत्र समेत अन्य लोगों ने मिलकर अमन और रूपक की जघन्य हत्या कर दी है। फिलहाल केवलारी पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले को विवेचना में लिया है







