सिवनी – श्री दिगंबर जैन समाज सिवनी की प्रमुख सभा श्री दिगंबर जैन जनरल पंचायत इस संस्था का नगर में निवास रत प्रत्येक दिगंबर जैन आजीवन सदस्य होता है एवं इस जनरल पंचायत की सुप्रीम बॉडी के प्रमुख पदाधिकारी जनरल सेक्रेटरी द्वारा आमंत्रित जनरल पंचायत की विशेष सभा में उपस्थित सामाजिक सभासदो द्वारा सर्व सहमति से लिये गये सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर के महत्वपूर्ण निर्णय ही सकल दिगंबर जैन समाज के हर वर्ग को मान्य होते है . इस सभा के निर्णय ही समाज में आदर्श आचार संहिता के मानक होते है. इन्ही निर्णयों को जनरल सेक्रेटरी द्वारा लिपी बद्ध कर रिकार्ड में सुरक्षित रखा जाता है.इस सभा के माध्यम से ही जैन समाज की प्रमुख प्रबंधकारिणी संस्था श्री दिगंबर जैन पंचायत कमेटी के चुनाव करा उन्हे उनके संवैधानिक दायित्व सोपे जाते है . दिगंबर जैन जनरल पंचायत के कुशल संचालन हेतू सभी सामाजिक सदस्यो द्वारा सभा में आम सहमति बनाकर किसी एक सामाजिक सदस्य का मनोनयन कर उसे जनरल सेक्रेटरी के पद पर आसीन किया जाता है.यह परंपरा लगभग सौ वर्षों से भी कही अधिक समय से सतत जारी है. विगत माह जनरल पंचायत के वर्तमान जनरल सेक्रेटरी श्री नरेंद्र जी गोयल के आकस्मिक देहांत से उनके बाद रिक्त हुए पद पर श्री दिगंबर जैन शास्त्र सभा के आदेश अनुसार संजय नायक को कार्यवाहक जनरल सेक्रेटरी मनोनीत कर रिक्त हुए पद पर नवीन जनरल सेक्रेटरी मनोनीत किए जाने हेतु पंचायत कमेटी के माध्यम से पत्र प्रेषित करवाया.
*पारस एवं नीरज हुए*
*पदो पर निर्विरोध* *मनोनीत* शास्त्र सभा के आदेश एवं पंचायत कमेटी से प्राप्त पत्र के मंतव्य को शिरोधार्य कर कार्यवाहक जनरल सेक्रेटरी संजय नायक द्वारा विगत रात्रि 9.00 बजे शास्त्र सभा उपरांत समाज की एक विशेष सभा दो मुख्य विषय बिंदूओ पर आयोजित की गई.प्रथम बिंदु नये जनरल सेक्रेटरी के मनोनयन पर एवं द्वितीय बिंदु परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य मुनि धर्मसागर , मुनि भावसागर महाराज के आगामी निर्धारित सिवनी चातुर्मास 2025 के उत्तम प्रबंधन हेतु संयोजक के मनोनयन हेतु क्रमशः दोनो बिंदूओं पर सभा में गहन विचार विमर्श उपरांत सर्व सहमति से निर्विरोध निर्णय लिया गया कि जनरल सेक्रेटरी के पद पर श्री पारस जैन का जबकि चातुर्मास संयोजक के पद पर नीरज बाझल का मनोनयन किया जाता है.निर्विरोध चयनित दोनो नामो पर सारी सभा ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव पारित कर दोनो पदाधिकारियो को शुभकामनाये बधाई प्रेषित की. इस अवसर पर सभासदो ने पूर्व जनरल सेक्रेटरी स्वर्गीय नरेन्द्र जी गोयल का पुण्य स्मरण एवं गुणानुवाद कर उन्हे श्रद्धांजली अर्पण की. इस अवसर पर
कार्यवाहक जनरल सेक्रेटरी संजय नायक द्वारा वर्तमान जनरल सेक्रेटरी पारस जैन को जनरल पंचायत की आगामी कार्यवाही सुचारू कायम रखने हेतू रिकार्ड एवं दस्तावेज सोपे गये.
सभा के अंत मे पारस एवं नीरज द्वारा उपस्थित सभासदो के प्रति आभार व्यक्त किया गया.







