सिवनी=बंडोल पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले पर की गई कार्यवाही प्रकरण पंजीबद्ध कर, जप्त किया गया 491 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी जी.डी.शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी, श्रीमती पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. अर्पित भैरम व्दारा थाना क्षेत्र में तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। दिनाँक 13.07.2025 को रात्रि में अपराध पतासाजी के दौरान ग्राम बीसावाडी में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश किया जिसे हमराह स्टाफ के व्दारा दौड कर पकडा गया जिसके पास अवैध समान होने की शंका होने पर नाम पता पूछने पर अपनी नाम सुमेरी उर्फ पंडा पिता कुवरलाल वट्टी उम्र 52 साल निवासी बीसावाडी का रहने वाला बताया। जिसके हाथ में रखी प्लास्टिक की पन्नी चैक करने पर 491 ग्राम गांजा अवैध रूप से रखा होना पाया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज लायसेंस न होने से 491 ग्राम गांजी कीमती 4910 रूपये का जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। आरोपीः- (1) सुमेरी उर्फ पंडा पिता कुवरलाल वट्टी उम्र 52 साल निवासी बीसावाडी थाना बंडोल जप्ती- कुल 491 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती 4910/- रुपये

सराहनीय कार्य:- थाना प्रभारी उनि. अर्पित भैरम, सउनि.सी. एल. कुलस्ते, सउनि. शिवेन्द्र वसूले, प्र.आर.394 सुखराम कुमरे आर. 446 संतोष डेहरिया, आर. 488 अंकित चौरसिया, चालक राजेश बघेल