सायकल दिलाने का बहाना कर अम्बामाई के जगंल में ले जाकर की हत्या, रिस्तेदार ही निकला मुख्य आरोपी
सिवनी – 16 जुलाई,2025 को श्रीमति पूजा ढाकरिया पति धर्मेन्द्र ढाकरिया उम्र 30 वर्ष निवासी जिसने पुलिस को बताया कि वह नामदेव के यहा किराये के मकान में रहती है और यह क्षेत्र महावीर व्यायाम शाला के पास सुभाष वार्ड आता है इस मामले में हैरान परेशान एक माॅ जिसके आॅख के तारे गायब हो जाए उसकी क्या हालत होगी आप अंदाजा लगा सकते है उसने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे नाबालिग बेटे दिव्यांश ढाकरिया उम्र 06 वर्ष एवं मयंक ढाकरिया उम्र 09 वर्ष को 15 जुलाई,2025 को शाम करीब पाॅच बजे के आसपास श्रीमति पूजा ढाकरिया के घर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने कि रिपोर्ट पर तत्काल पुलिस ने मामले की गंभीरता को भाॅपते हुए अज्ञात आरोपी के विरुध्द अलग – अलग अपराध क्रमांक 597/2025 धारा 137(2) बीएनएस एवं 598/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया

गया ।
बच्चे उस युवक को मौसा कह रहे थे – अपहृत बालकों की खोजबीन के लिए पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक .द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी के नेतृत्व में थाना कोतवाली,थाना डुण्डासिवनी, थाना अरी की संयुक्त टीम गठित की गई जिसके बाद जाॅच के दौरान अपहृत बालक दिव्यांश ढाकरिया एवं मयंक ढाकरिया की गहनता से तलाश की गई । जाॅच पडताल एवं मुखबिर से मिली सूचना के अनुसार पुलिस को खबर मिलती है कि घसियारी चैाक से एक आटो मे दो बच्चो को एक युवक बैठाकर ले जाते देखा गया है जिसके बाद पुलिस और हरकत में आती है इस मामले में पुलिस जाॅच और तेज करते हुए संबंधित आटो की तलाश कर आटो चालक को बच्चो की फोटो दिखाई जाती है जिसके बाद आटो चालक ने बच्चो को पहचान कर बताया कि उक्त दोनो बच्चे एक युवक के साथ मेरी आटो मे बैठे थे जिन्हे मैने घसियारी से आईरीस स्कुल तक छोडा है। आगे आटो चालक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे उस युवक को मौसा कह रहे थे। इस पूरे मामले में पुलिस की जाॅच आगे बढती जा रही थी जिसके बाद बच्चो की माॅं से पूछने पर उसने अपनी बहन करिश्मा के पति भोजराम बेलबंशी निवासी ढारिया पर शक जाहिर किया।
आरोपी मौसा सायकल दिलाने के बहाने लेकर गया था बच्चो को – जिसके बाद पुलिस का शक और गहरा जाता है और पुलिस जाॅच के दौरान तत्काल भोजराम बेलवंशी की तलाश गहनता से कर थाना बुलाकर सुझबुझ एवं सख्ती से पूछताछ करने पर संदेही भोजराम बेलवंशी के द्वारा बताया कि 15 जुलाई 2025 को करीब 5.30 बजे शाम को बालक मयंक एवं दिव्यांश के स्कूल से आने के बाद घसियारी चैाक सिवनी से किराये के आटो में बैठाकर सायकल दिलाने के बहाने जनता नगर चैाक तक लेकर गया था फिर जनता नगर चैक में मेरा दोस्त शुभम उर्फ यश मिला जिसकी मोटर सायकल से मयंक एवं दिव्यांश को बैठाकर हम चारों आमागढ से अम्बामाई के जंगल में ले गये , जहाँ रात्री में करीब 08.30 बजे धारदार चाकू से दिव्यांश ढाकरिया एवं मयंक ढाकरिया की एक धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर शव को नाली में पत्थर से छिपा दिया इतना सुनते हुए पुलिस के रौगंटे खडे हो गए जिसके बाद पुलिस बिजली की रफतार से जाॅच में और तेजी से जुट गई जिसके बाद शव को अम्बामाई के जंगल से 16 जुलाई,2025 को दोनो बच्चो के शव मिलने पर पंचनामा कार्रवाई कर पीएम कराया गया हैं तथा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर अग्रीम कार्रवाई की जावेगी ।
हत्या का आरोपी बच्चाें की मॉ पर गलत नियत रखता था – इस मामले में पुलिस को आरोपी भोजराम बेलवंशी ने बताया कि वह बच्चो की माॅं श्रीमति पूजा से एकतरफा लगाव रखता था जिस कारण वह पूजा के घर बार-बार आना जाना करता था । पूजा अपने पति से अलग दोनों बालकों के साथ रहती थी जिस पर आरोपी भोजराम बेलवंशी गलत नियत रखता था, दोनों नाबालिक बालक अपने मां के साथ रहते थे जिसके कारण आरोपी अपने गलत मंसुबे में कामयाब नहीं हो पा रहा था । पूर्व में भी आरोपी ने पूजा को उसके बच्चों को उठा लेने की धमकी दी थी ।
जनता नगर से घटनास्थल तक बच्चों को बाईक से लेकर गया था आरोपी – इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी भोजराम बेलवंशी पिता रामसेवक बेलवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम ढारिया थाना छपारा सिवनी और शुभम उर्फ यश जावरे पिता महेश जावरे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कारीरात थाना लखनवाड़ा सिवनी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। जिनके पास से बच्चो की हत्या में प्रयुक्त हथियार एवं वाहन – 01 धारदार चाकू एवं मोटर सायकल जप्त किया है।
२४ घंटे में जिन बहादुरो ने रात ‘दिन एक कर हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाया – इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पाण्डेय, निरीक्षक किशोर वामनकर, सतीश तिवारी निरी खेमेंद्र जैतवार उनि आशीष खोब्रागड़े दयाराम शरणागत ,राहुल काकोडिया, मनोज जंघेला, रितु उइके (फिगर प्रिट) ,सउनि दिनेश रघुवंशी, शैलेश तिवारी,देवेन्द्र जैसवाल(सायबर सेल),जसवंत ठाकुर प्रआर मनोज पाल, मतिन खान, श्यम सुन्दर तिवारी, आर अमित रघुवंशी, सिध्दार्थ दुबे,अकित देशमुख,प्रतीक बघेल, इरफान खान सतीश, अजेन्द्र ,प्रदीप, संजय, रविशंकर, दिलीप , विक्रम देशमुख , नितेश राजपूत, कृष्णकुमार भालेकर,अंशुमन, हेमंत ,रितेश वर्मा ,सुभाष सदाफल, पारस, सोमेत्र उपाध्याय (फिगर प्रिट),मआर प्रियंका शर्मा , डा. अजीता (सीन आफ क्राईम) थाना छपारा टीम की सराहनीय भूमिका रही।







