oplus_32

सिवनी – पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का आयोजन दिनांक 01 अक्टूबर 2025 से 07 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। इस बात की जानकारी देते हुए रजनीश सिंह उपसंचालक पेंच टाईगर रिजर्व ने बताया कि दिनांक 03 अक्टूबर को पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा मॉउट लिटेरा जी स्कूल,जो कि पूरी तरह से गुरूकुल पद्धति से निर्मित है जहां आपके बच्चो को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अच्छे उच्चकोटी के साथ भारतीय संस्कृति के अनुसार सस्कार भी मिलेंगे जहां पर बच्चो को किस तरह प्रातः काल उठने से लेकर भोजन ,शिक्षा, शयन आदि के नियमों को बकायदा वैज्ञानिक तथ्यो के साथ सिखाया जा रहा है। ऐसे शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों एवं ओपन श्रेणी में कोलॉज प्रतियोगिता एवं मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे है ।

इसी कड़ी में दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी द्वारा स्थांन – मॉउट लिटेरा जी स्कूल, बारापत्थर, सिवनी में स्कूल के विद्यार्थियों (कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12) तथा ओपन श्रेणी में चेहरा पेंटिंग प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक एवं हथेली पेंटिंग प्रतियोगिता प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी । प्रतियोगिता से संबंधित सामग्री (चेहरा, पेंट, मेंहदी, ब्रश इत्यादि) प्रतिभागी को स्वयं लेकर आना होगा। दिनांक 07 अक्टूबर 2025 (समय सुबह 09 बजे) को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, विषय- वन एवं वन्य प्राणी (केवल प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों हेतु ) आयोजित की जाएगी एवं पुरुस्कार तथा समापन समारोह होगा । अधिक जानकारी के लिये मोबाईल नम्बर 9424794145 पर संपर्क कर सकते हैं।