सिवनी – सिवनी जिले में संचालित कुछ होटल और कैफे का हमेशा विवादो से गहरा नाता रहा हैं जहां पर अनैतिक गतिविधियां रात के अंधेरे में संचालित होती है। सूत्र बताते है कि गत दिवस डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत कंडीपार में स्थित अशोक सुंदरी कैफे में एक 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद डूंडा सिवनी पुलिस ने पीड़िता युवती की शिकायत के आधार पर चार युवकों के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करते हुए चारो युवको को गिरफ्तार कर लिया । आपको बता दें घटना 22 नवम्बर रविवार रात की बताई जा रही है। आगे मिली जानकारी के अनुसार बखारी निवासी गोपाल बरमैया युवती का दोस्त बताया जा रहा है। गोपाल ने ही युवती को रात में चाय पीने के बहाने कैफे में बुलाया था। इसके बाद गोपाल के तीन अन्य साथी भी वहा पहुॅच गए और उन्होने युवती के साथ जबरदस्ती दुस्कर्म किया। आगे बताया जाता है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन अभी तक पुलिस ने अशोक सुंदरी कैफे के संचालक की भूमिका तय नहीं किया। अब सवाल यह उठता है कि कैफे संचालक ने एक युवती के साथ चार युवकों को जगह कैसे आसानी से उपलब्ध करा दी। जिस समय युवकों ने युवती के साथ दुष्कृत्य किया उस समय कैफे संचालक या उनके कर्मचारी कहां थे उन्होंने अपने कैफे में दुष्कृत्य की घटना को रोकने की कोशिश क्यों नहीं की । बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने गोपाल बरमैया (21) बखारी, शेरा रजक (21) कुकलाह, अतुल रजक (23) बखारी और संदीप जंघेला (28) बंडोल को गिरफ्तार किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस के किसी भी अधिकारी ने इसकी अधिकृत पुष्टि नहीं किया। कही ऐसा तो नहीं कैफे में इस तरह की गतिविधियां पूर्व से ही संचालित हो रही थी। ऐसे सैकडो सवाल है जिसका जवाब पुलिस को पता करना चाहिए। इसके अलावा नगर के दूरदराज सडको पर जो चाय की दुकाने और कैफे हाउस खुले हुए है आखिर देर रात तक होटल ढाबो और कैफे हाउस में होता क्या है ये बहुत सारे सवाल खडे हो रहे है। नगर में कई सारी ऐसी जगहे है जहां शोर शराबे के बीच देर रात तक पार्टिया होती है सूत्र बताते है नगर के आसपास कई सारे ऐसे लाॅन होटल ढाबे ऐसे है जहां अक्सर देर रात तक पार्टिया चलती है जिसकी रोज की जानकारी पुलिस प्रशासन को होनी चाहिए जिससे पता चल सके कि आखिर देर रात तक चलने वाली पार्टियो में आखिर इन लानो होटलो ढाबो और कैफे हाउसो में आखिर चल क्या रहा है।