सिवनी – मुख्यालय के छिंदवाडा रोड स्थित एक हास्पिटल में एक माॅ ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें तीनो शिशु पूरी तरह से स्वस्थ्य है आपको बता दें माली की हलीमा सिसे का एक बार में 9 बच्चो को जन्म देने का रिकार्ड है। इस मामले में मरीज ग्यारसी बाई आदेश बघेल गांव पारसपानी केवलारी जिसका २ वर्ष पहले सीजर हुआ था और मरीज के पेट में अभी ३ गर्भ थे इसलिए मरीज को २८ सप्ताह यानी ७ महीने में तकलीफ होने लगी ओर मरीज सिद्धू हॉस्पिटल पहुंची जांच उपरांत हास्पिटल के डॉ एम एस नागले डॉ जी एस सिद्धू डॉ दीक्षा बिसेन द्वारा इस केस को गहन निगरानी में रखा और २ माह तक समय समय पर सोनोग्राफी करके डॉ के सी मेश्राम सीनियर रेडियोलॉजिस्ट द्वारा पहले सीजर के टांके की जानकारी दी जिसके बाद इमर्जेंसी सीजेरियन किया गया जिसमें डॉ शुभम राय डॉ दीक्षा बिसेन डॉ मुकेश अहिरवार डॉ विनोद दहायत का विशेष निस्वार्थ सहयोग रहा डॉ सैयद अली जनरल फिजिशियन ने मेडिसिन की तरफ से बढ़िया काम किया ओर सिद्धू हॉस्पिटल के स्टाफ सिस्टर प्रेम बानोदिया आरती आंवले पूजा राहंगडाले कृपाल चैरसिया और सोहित चंद्रवंशी और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा इस तरह का रिस्की केस सफलतापूर्वक हुआ इसके लिए सिद्धू हास्पिटल के संचालक ने सभी का आभार मानते हुए मरीज ग्यारसी बाई आदेश बघेल को शुभकामनाएं और बच्चों को भगवान लंबी आयु प्रदान करने की कामना की।