सिवनी – पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा लालचंदानी (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब बेचने एवं उपद्रव कर लोगो को शस्त्र दिखाकर डराने धमकाने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है उक्त आदेश के पालन मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमान दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी घंसौर सुश्री रीना पाण्डे के मार्गदर्शन मे अवैध शराब रखने व बेचने वालो एवं उपद्रव कर लोगो को शस्त्र दिखाकर डराने धमकाने वालो पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस थाना धनौरा द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में दिनांक 25/10/2026 को थाना धनौरा मे पुलिस को दंगल ड्यूटी एवं काली जी प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर जाकर आरोपी हरप्रीत उर्फ हर्षित विश्वकर्मा पिता विस्सू विश्वकर्मा उम्र 18 साल 09 माह निवासी ग्राम देवरीमुल्ला चौकी सुनवारा थाना धनौरा को पकड कर विधिसंगत कार्यवाही की गयी है तथा आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार बकानुमा चाकू कीमती 700/-रूपये जप्त किया गया एवं आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.264/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।इस मामले में आरोपी – हरप्रीत उर्फ हर्षित विश्वकर्मा पिता विस्सू विश्वकर्मा उम्र 18 साल 09 माह निवासी ग्राम देवरीमुल्ला चौकी सुनवारा थाना धनौरा को जप्त मशरूका – एक स्टील का धारदार बकानुमा चाकू कीमती 700/-रूपये
सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष बंसोड़ , उनि कोमेन्द्र गौतम, सउनि सुनील मरावी, प्र.आर. 227 रुपसिंह मरावी, प्र.आर. 778 हुलसीराम बोहने, आर. 472 देवेश चौधरी, आर.731 भास्कर सरवैया, आर. 611 संजय भलावी,आर.820 केशू सरयाम, चालक आर. 725 दीपक अमूले, सैनिक 19 बलराम उडाली







