सिवनी… प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक सिवनी के मार्गदर्शन मे पदोन्नत प्रधान आरक्षक हेतू नियंत्रण कक्ष सिवनी में संचालित 1 माह के इंडक्शन कोर्स…में दिनांक 05/02/2024 को “नव कानून” भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रवर्तन की दिशा व रणनीति के मद्देनजर “पुलिस अनुसंधान” विषय अन्तर्गत पुलिस प्रणाली में आपराधिक कानून का महत्व : मामलों की सूचना अन्वेषण की प्रक्रिया, प्रथम सूचना लेख करने के बाद की जाने वाली कार्यवाही,अपराध की सूचना प्राप्त होने के बाद विवेचक के कर्तव्य,घटना स्थल की सुरक्षा एवं घटना स्थल का अवलोकन,घटना स्थल का निरीक्षण एवं निरीक्षण पद्धतियां,घटना स्थल की सुरक्षा,अन्वेषण की कार्यवाही तथा केस डायरी,पुलिस द्वारा साक्ष्य का परीक्षण,गिरफ्तारी तथा गिरफ्तारी के प्रावधान,तलाशी तथा तलाशी के प्रावधान, अपराधों की पतासाजी अन्वेषण समाप्त होने पर पुलिस की रिपोर्ट व साइबर संबंधी अन्वेषण तकनीक और नए वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग आदि विषय वस्तु पर विस्तार से जानकारी सांझा की गई…साथ ही भविष्य की चुनौतियों और अवसरों को दृष्टिगत रखते हुए “नव भारत_नव विधान”के लिए कैसे अपने आप को तैयार करें…व्यवसायिक कार्यकुशलता और दक्षता हेतू उक्त प्रशिक्षण की प्रासंगिकता और महत्व को समझाने का प्रयास किया गया…उक्त वक्तव्य निरीक्षक ओमेश्वर ठाकरे प्रभारी साइबर सेल द्वारा दिया गया… प्रशिक्षण में 50 प्रशिक्षणार्थी प्रधान आरक्षक उप. रहें।











