सिवनी – ग्राम जैतपुर कला (गुरूधाम रत्नेश्वर महादेव मंदिर से 10 किलोमीटर दूर) में दुर्गा पूजा उत्सव समिति शंकर मढ़िया द्वारा शंकर जी के मंदिर में परम श्रद्धेय पूज्यपाद जगतगुरू शंकराचार्य ब्रम्हलीन स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के अत्यंत मोहक विग्रह का अनावरण (स्थापना) वर्तमान द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा दिनांक 7 मार्च 2024 को सुबह 10 से 12 बजे के बीच संपन्न किया जायेगा एवं मंदिर के कलशारोहण 6 मार्च को ब्रम्हलीन जगतगुरू शंकराचार्य जी के प्रिय शिष्य श्री शारदानंद जी एवं आचार्य हितेन्द्र पांडेय काशी (मात्रधाम) द्वारा किया जाएगा। आप सभी पूज्यपाद गुरूदेव भगवान के मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम में सादर सहर्ष आमंत्रित है।
मूर्ति स्थापना के बाद भंडारा महाप्रसाद वितरण
निवेदक – समस्त ग्रामवासी जैतपुर कला, जिला – सिवनी (म.प्र.)







