सिवनी – जिले में सफेद पाउडर स्मैक के नषे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.पी. षर्मा, सुश्री पूजा पाण्डे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोतवाली के कुषल नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ (स्मैक) को वैचने वालो की धरपकड के लिए कोतवाली पुलिस लगातार सक्रिय थी, सिवनी षहर में युवाओं को नषे की लत से दूर रखने के लिए तथा नषे का कारोबार करने वालों के विरुद लगातार कार्यवाही कर नवाचार किये जा रहे है। जिसमें कोतवाली पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर पुनः सिवनी शहर को नशा मुक्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर स्मैक पाउडर आरोपियों की गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

दिनांक-19/03/2024 के शाम करीब 07 बजे विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डालडा फैक्ट्री के सामने बारापत्थर क्षेत्र सिवनी में खुले मैदान में एक सफेद रंग की हुन्डई इओन कार खडी है जिसमें दो व्यक्ति बैठे है जो अवैध मादक पदार्थ स्मैक एक प्लास्टिक की डिब्बी में छोटी पन्नी पैकेट में वैचने की फिराक में रखे है जिन्हे मुखबिर सूचना पर तत्काल कार को घेराबंदी कर पकडा गया, जिसमें दो व्यक्ति सामने की सीट पर बैठे पाये गये, जिनके नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल बघेल पिता कन्हैयालाल बघेल निवासी बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड कालोनी, मरहाई मातामंदिर के पास सिवनी एवं दीपक बघेल पिता कृष्णकुमार बघेल निवासी भैरोगंज परतापुर रोड निशा, किराना दुकान के पास सिवनी बताया। कार की तथा दीपक एवं राहुल की तलाशी लेने पर दीपक बघेल के जीन्स पेन्ट के दाहिने जेब में एक प्लास्टिक की जिब्बी में पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पदार्थ, जीन्स पेन्ट के बाये जेब मे एक बीवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल तथा राहुल बघेल की तलाशी लेने पर लोवर की जेब में एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल फोन समक्ष गवाहान कब्जा पुलिस लिया गया। दीपक बघेल के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ की पहचान किसी प्रकार की गंध न होकर चखकर देखा उसमें कडवा स्वाद आया जुवान पर शून्य पन्न होना पाया गया पूर्व अनुभव के आधार पर स्मैक पाउडर मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई। जिसकी कीमत 18 हजार रूपये आॅकी गई है इसके अलावा दो मोबाईल जिनकी कीमत 22 हजार रूपये एवं एक हुंडई कार जिसकी कीमत तीन लाख रूपये आकी गई जिसे पुलिस ने जप्त किया है। ड्रग्स को आरोपीगणों एवं बरामद माल को गवाहो के सामने पुलिस ने अपने कब्जे मे लिया। आरोपी राहुल बघेल एवं दीपक बघेल से अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखने एवं बेचने के संबन्ध में पूछने पर दोनो के द्वारा नागपुर बर्डी बाजार से किसी अज्ञात व्यक्ति से दोनो के द्वारा अवैध धन अर्जित करने बैचने के लिए खरीदने की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है । दोनो आरोपियो का कृत्य धारा-8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट का होने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आगे पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी राहुल बघेल पिता कन्हैयालाल बघेल निवासी बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड कालोनी, मरहाई मातामंदिर के पास सिवनी के विरुध्द पूर्व से थाना कोतवाली में अपराध क्र. 1067/14 धारा-324,307,294 भादवि., अप. क्र.-442/2021 धारा-25,27 आर्म्स एक्ट, अप. क्र.-680/2021 धारा-4 क सट्टा एक्ट, 02/2022 धारा-8-वी, 2721,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले पंजीबध्द है। इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, कार्यवाहक सउनि मंजय यादव, संतोष बेन, प. आर. 406 रामजवतार, आर-134 अमित रघुवंशी, आर.-262 नीतेश राजपूत, आर-28 प्रतीक, आर.-753 महेन्द, म. आर.616 फरीन खान, आर.- चालक 247 इरफान एवं चीता स्टाफ की महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है।