सिवनी – दिनांक 30.07.24 से 31.07.24 के बीच दरमियानी रात्रि मे माही मोबाइल शाप धूमा के सामने से एक मोटर साइकिल क्र केए 04 ईएम 4463 हीरो होन्डा कम्पनी की किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जा लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी मनीष कुमार पिता राधेचंद शिवहरे उम्र 45 साल निवासी मेनरोड धूमा ने थाना धूमा मे दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के आदेशानुसार अति० पुलिस अधीक्षक जी डी शर्मा एवं श्रीमान एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के निर्देशन मे थाना धूमा दौरान विवेचना के सूचना तंत्र एवं सीसीटीव्ही फुटेज की मदद से आरोपी रामप्रसाद पिता प्रेमलाल विश्वाकर्मा उम्र 30 साल निवासी बैगापिपरिया थाना धूमा जिला सिवनी को दस्तयाव कर अथक प्रयास से गिरफ्तार किया गया एवं उक्त आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साईकिल क्रमांक केए 04 ईएम 4463 हीरो होन्डा कम्पनी की बरामद की गई। थाना- धूमा अप.क्र.- 255/2024 जिला – सिवनी
धारा – 303(2) बीएनएस गिरफ्तार आरोपी – रामप्रसाद पिता प्रेमलाल विश्वाकर्मा उम्र 30 साल निवासी बैगापिपरीया थाना धूमा बरामद मशरूका – 1. मो.सा. क्र.केए 04 ईएम 4463 कीमती करीबन 50,000- रुपये । पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता द्वारा जिले मे हो रही चोरी, नकबजनी की घटना पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को आदेशित किया गया था। आदेश के पालन मे थाना स्तर पर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। इस पूरी कार्यवाही मे थाना प्रभारी धूमा उनि सतीश उइके, सउनि सौरभ शर्मा, आर. 489 अरुण पटेल, आर. 111 नेकसिह उइके, आर. 617 सतीश ठाकुर, का सराहनीय योगदान रहा।