सिवनी – थाना डूण्डासिवनी व्दारा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के द्वारा अवैध गौ तस्करो के विरूध्द अभियान व कार्यवाही हेतु जारी दिशा निर्देशो के पालन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूदत्त शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी श्रीमती पूजा पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी किशोर बामनकर के नेतृत्व मे दिनाँक 09-10/08/2024 की दरमियानी रात थाना डूण्डासिवनी पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान प्रज्ञा नर्सरी के सामने बरघाट रोड़ पर एक बिना नंबर की ग्रे कलर की जुपीटर स्कूटी चालक फईम खान पिता कय्यूम खान उम्र साल 40 निवासी बोरीकला की तलाशी पर आरोपी के कब्जे से स्कूटी के पायदान पर लाल सफेद रंग की बोरी में 63 किलो 500 ग्राम गौमांस विधिवत जप्त कर मौके की कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरूध्द गौवंश वध प्रति.अधि. धारा 4/9,5/9 म.प्र. गौवंश वध प्रति. अधि.2004, 11(1) (प) पशुओं के प्रति निवारण अधि. 325 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर सुसंगत धाराओं के तहत विधिवत धाराओं में विवेचना में लिया गया है। इस मामले में 63 किलो 500 ग्राम गौमांस कीमती (12,000 रुपये) एक ग्रे कलर की जुपीटर स्कूटी एक विवो कंपनी का, मोबाईल कीमती (1,20,000 रूपये), कुल कीमती 1,32,000 रूपये जप्त किया गया। इस मामले में पुलिस विभाग के कार्य. निरीक्षक किशोर बामनकर थाना प्रभारी थाना डूण्डासिवनी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक अर्पित भैरम, प्रआर. 366 शेखर बघेल, प्रआर. 164 मनोज मरावी, आर. 149 विनोद, आर. 403 रोहित, आर. 178 एजाज, आर.678 अखिलेश, आर.611 संजय, आर. 699 सीताराम जावरे का योगदान सराहनीय रहा।







