ऽ पुलिस अधीक्षक द्वारा गुंडे बदमाशो की धर पकड हेतु जिले में कराई गई कांबिग गश्त
कांबिंग गश्त में निकले तीन एसडीओपी सहित 136 का पुलिस बल
गुंडे बदमाशो में पुलिस का जबरदस्त खौफ
कांबिंग गश्त दौरान 84 स्थाई गिरफ्तारी वांरट तामील

सिवनी – पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन में गुंडे बदमाशो में भय व्याप्त करने एवं अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे की आम जनता भय मुक्त वातावरण में सुकुन से जीवन यापन कर सके। इसी क्रम में दिनांक 24-25.08.24 की दरम्यानी रात गुंडे बदमाशो एवं वारंटियो की धर पकड हेतु जिले सभी थाना क्षेत्र में कॉबिंग गश्त की गई। रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान तीन एसडीओपी साहित 136 पुलिस बल शामिल रहा जिसमें 14 स्थाई वांरट एवं 70 गिरफ्तारी वांरट तामिल किये गये साथ ही 05 फरार आरोपी को पकडा गया एवं 28 निगरानी/गुंडा चैक किया गया साथ ही ललमटिया क्षेत्र में कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ रेड किया जाकर 05 जुआरियो पर कार्यवाही की गई जो उनकी टीम के पांच जुआरिया से 3605 – रूपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये। कोतवाली पुलिस द्वारा सर्वाधिक 24 वांरट तामिल किये गये। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण जिले में अलग- अलग अनुभागो में इतनी अधिक संख्या में पुलिस बल के एक साथ निकलने से गुंडे एवं बदमाशो में खौफ देखा गया वारंटी छुपते छुपाते नजर आये भारी संख्या में गुंडे बदमाशो एवं वारंटियो को विधि अनुरूप कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।