दो लोगो ने एक की लाठी और जूतों से की पिटाई..’ ’नायब तहसीलदार कार्यालय के सामने मारपीट..’’गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल..
सिवनी – जिले के लखनादौन तहसील परिसर के राजस्व न्यायालय परिसर के अंदर धूमा वृत्त नायब तहसीलदार के कार्यालय दरवाजे के ठीक सामने एक व्यक्ति की दो लोगों ने मिलकर जमकर पिटाई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हा रहा है। इस वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते है कि धूमा वृत्त नायब तहसीलदार के कार्यालय के दरवाजे के ठीक सामने एक व्यक्ति को दो लोग मिलकर एक लाठी से पीट रहा तो दूसरा उसे जूते से पिटाई कर रहा है इस प्रकार दो लोग मिलकर एक व्यक्ति की जूता से पिटाई कर रहे हैं। वही धूमा वृत्त नायब तहसीलदार के कार्यालय के दरवाजे से एक कर्मचारी बाहर निकलते हुए देखा जा सकता हैं जो स्वयं इस घटना को देखते रह गए लेकिन बीच बचाव करने की कोशिश किसी ने नहीं की तो वहीं मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन बीच बचाव करने की जहमत तक किसी ने नहीं की। यह पूरी घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जिसमें अज्ञात लोग राजस्व न्यायालय परिसर के धूमा वृत्त नायब तहसीलदार कार्यालय के ठीक सामने लड़ाई करते देखे जा सकते हैं। यह कौन व्यक्ति हैं अभी इनकी पहचान नहीं हो पाई है और किस वजह से यह घटना करित की गई इसका पता अभी नहीं चल पाया है। लेकिन राजस्व न्यायालय परिसर के अंदर इस तरह की घटना होने के बाद अब कई प्रकार के सवाल खड़े होने लगे हैं।