सिवनी – जिले में चल रहे जुआ, सटटा, शराब के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सख्त है, ए.एस.पी गुरूदत्त शर्मा एवं सी.एस.पी श्रीमति पूजा पांडे के द्वारा कार्यवाही कराने हेतु हमेशा तत्पर रहते है। पूर्व में भी जुआरियों एवं सटोरियों पर बडी कार्यवाहियाँ की जाती रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 23 सितम्बर 24 को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि कर्वे कालोनी में लता कुल्हाडे अपने अन्य साथियों के साथ सट्टा लिखाने एवं खिलवाने का काम कर रही है जिसे थाना प्रभारी सतीश तिवारी द्वारा हमराह स्टाफ के साथ घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही की गई जिसमें मौके से 07 सटोरियों को पकडा गया जिनके पास से सट्टा पट्टी, पैसे, डॉट पेन, कार्बन मिला जिसे जप्त कर आरोपियों के विरूद्व थाना कोतवाली में सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किये गये है।
इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उनि ओमप्रकाश धौलपुरी, सउनि संजय यादव, प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी, मनोज पाल, चन्द्रप्रकाश अडमें, आर. नीतेश राजपूत, शिवम बघेल, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, इरफान खान, सुधीर डेहरिया, रूपेश हिंगवे, म.आर.दीपाली बघेल का योगदान रहा ।







