सिवनी – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किशोर किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु मध्य प्रदेश के सभी 20 जनजाति जिलों में जनजाति कार्य विभाग मध्यप्रदेश द्वारा 21वीं सदी के जीवन कौशल के सफल क्रियान्वयन हेतु नॉलेज पार्टनर के रूप में मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। सक्षम कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सिवनी जिले के जनजाति विकासखंड छपारा के नवीन हाई स्कूल मे विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण जिसमे छपारा के समस्त माध्यमिक शालाओ,कन्या शिक्षा परिसर, प्रधानाध्यापक/प्राचार्य, सीएसी, बीएसी, जनशिक्षक,संकुलप्राचार्य का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्य शाला का आयोजन किया गया जिसमें अतिथि के रूप में रविशंकर सिंह ठाकुर सर बीआरसीसी, रहमत सर प्राचार्य सी.एम.राइस, श्रीमति प्रतिभा श्रीवास्तव मैडम प्राचार्य नवीन हाई स्कूल की उपस्थित रही। मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्था प्रधानों की सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना एवं विद्यालय में सक्षम कार्यक्रम की सफल संचालन में शिक्षकों प्रधानाध्यापकोंध्प्राचार्य ,सीएसी बीएसी, संकुलप्राचार्य, बीआरसीसी और अन्य पदाधिकारी की भूमिका के बारे में समझ विकसित करना ताकि किशोर किशोरियों को 21 वीं सदी के जीवन कौशलों से उन्हें लेस किया जा सके और वह अपने व्यवहारिक जीवन में अपने सामने आने वाली चुनौतियां का सामना आसानी से करने में सक्षम हो सके एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में सक्षम कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्रीमति रशिम नामदेव प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल सादकसिवनी, घनश्याम सानोडिया बीएससी छपारा, श्रीमति खुर्शीद खैरो सी.एम.राइस छापरा, द्वारा उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया जनजाति कार्य विभाग की सहयोगी संस्था मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन जो सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत नॉलेज पार्टनर के रूप में कार्यरत है छापरा विकासखंड प्रबंधक अंकित सिंह राजपूत, विकासखंड प्रबंधक धनोरा नेत्रपाल कटरे द्वारा कार्यशाला आयोजन में सहयोग किया गया। उन्मुखीकरण कार्यशाला में जीवन कौशल के सत्रों के सफल संचालन वह उनकी विद्यालय स्तर ,संकुल स्तर, विकासखंड स्तर पर रिपोर्टिंग और मासिक समीक्षा पदाधिकारी द्वारा किस तरह की जायेगी इस पर समझ विकसित की गई।