सिवनी 27 सितम्बर 24/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी ने  पटवारी अरुण सनोडिया हल्का ज्यारत/ बबरिया को वित्तीय अनियमितता को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। भूमि स्वामी राजकुमार द्वारा भू राजस्व चालान प्रति उपलब्ध कराकर  पटवारी द्वारा उक्त राशि कोषालय में जमा न करने की शिकायत की जांच में उक्त शिकायत सही पाए जाने पर  निलंबन की कार्यवाही की गई हैं।