सिवनी – 27 सितम्बर 24 प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाना हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढती हुई मद्यपान तथा नशीली दवा, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से युवाओं विद्यार्थियों एवं समाज को अवगत कराकर, नशा सेवन प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए जनजागृति एवं जनचेतना निर्माण किया किये जाने एवं सिवनी जिले को नशामुक्त बनाना हैं।
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये है कि समाज में बढती मद्यपान, मादक पदार्थों के दुष्परिणामों की रोकथाम एवं जानजागृति लाने के लिए गांधीजी की जयंती 02 अक्टूबर से नशे के प्रति जागरूकता लाने एवं विभिन्न गतिविधियां, कार्यक्रमों का आयोजन 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक किया जाये।
इसी क्रम में प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सिवनी संदीप परते द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रथम दिवस 02 अक्टूबर को कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा जिला मुख्यालय में नशामुक्ति से संबंधित वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जावेगा। 02 अक्टूबर को ही समस्त नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन कर नशे के विरूध्द शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी किया जावेगा। द्वितीय एवं तृतीय दिवस दिवस 03 एवं 04 अक्टूबर को जिला एवं जनपद मुख्यालय अंतर्गत संचालित समस्त हाईस्कूल, हायरसेकेण्डरी स्कूल एवं महाविद्यालय,पालीटेक्निक,आईटीआई में नशामुक्ति संबंधी शपथ ग्रहण निबंध लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन किया जावेगा। चतुर्थ दिवस 05 अक्टूबर को जनपद,नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के प्रमुख चैराहों में नशे के विरूध्द नुक्कड नाटक एवं नशे की आदत से छूटे प्रभावी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उनके द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा
पंचम दिवस 06 अक्टूबर को जनपद,नगरीय निकायों के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में अपनों के नाम पाती लिखवाने का कार्यक्रम आयोजित कर लिखी पाती को सोशल मीडिया में वायरल किया जावेगा। छटवां दिवस 07 अक्टूबर को जनपद,नगरीय निकायों की समस्त स्वैच्छिक संस्थाओं, अशासकीय संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं की सहभागिता से नशे के विरूध्द मानव श्रृंखला निर्माण मिशन स्कूल मैदान में आयोजन किया जावेगा।सतवां दिवस 8 अक्टूबर को समस्त जिला मुख्यालयों पर साप्ताहिक कार्यक्रम जिला एवं जनपद स्तर पर नशामुक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ( नाटक मंचन/नृत्य/गीत संगीत ) आयोजन किया जावेगा तथा शैक्षणिक संस्थाओं में संपन्न हुई (निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली) प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कारों का वितरण एवं समस्त सहभागितयों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जावेगा।
02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत सिवनी जिले में आयोजित मद्य निषेध कार्यक्रमों की फोटो तस्वीरें व वीडियो छडठ। ।च्च् पर समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी एवं चयनित मास्टर ट्रेनर, वालिंटियर द्वारा अपलोड किये जावेगें। उन्होंने बताया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार मद्य निषेध सप्ताह अंतर्गत समस्त कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा नशामुक्ति शपथ दिलाई जाकर फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफ मोबाईल नंबर 9826745914 तथा 9993951339 पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा।