पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा, एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी उनि. पूजा चैकसे एवं पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी को किया गिरफ्तार
सिवनी – दिनांक 27.09.24 को सिविल अस्पताल लखनादौन से सूचना प्राप्त हुई कि मिशन इनवाती उम्र 60 वर्ष नि. ग्राम चिपकना को मारपीट के दौरान आयी गंभीर चोटो के ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था जिसकी मृत्यु हो गई है। सूचना तस्दीक पर प्रार्थीया द्वारा बताया गया कि दिनांक 26.09.24 को मिशन इनवाती ने अपने पुत्र विनोद इनवाती को कोई काम ना करने की बात को लेकर डंट फटकार लगाई थी जिस पर से दोनो के बीच विवाद हुआ था पुत्र द्वारा अपने पिता मिशन इनवाती को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी विनोद द्वारा रात्रि करीबन 12,00 बजे पिता मिशन इनवाती गहरी नींद में सोया हुआ था रात का अंधेरा और पिता की गहरी नींद का फायदा उठाते हुए विनोद ने अपने पिता मिशन पर गैती का बैत (डंडा) से सिर पर मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसकी ईलाज के दौरान सिविल अस्पताल लखनादौन मे मृत्यु हो गई। प्रार्थीया की रिर्पोट पर अपराध क्रमांक 267/24 धारा 103(1),351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्व कर पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी विनोद इनवाती पिता मिशन इनवाती उम्र 40 साल नि. ग्राम चिपकना को खेत मे लगे मक्का की फसल से ढूंढ कर निकाला जाकर आरोपी को दिनांक 27.09.24 को विधिवत गिरफ्तार कर घटना स्थल से घटना मे प्रयुक्त डंडा जप्त कर मौके की कार्यवाही की जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। इस पूरे मामले में आॅदेगाॅव थाना प्रभारी उनि. पूजा चैकसे सउनि. राजेश सक्सेना सउनि. रजनीकांत दुबे मप्रआर. 408 सिराजो खान आर. 620 जयप्रकाश उईके आर. 516 ज्योतोश्वर आर. 556 शैलेन्द्र परते स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है।







