’सिवनी – ’रविवार’, दिनांक ’06 अक्टूबर 2024’ को नगर के राशि लाॅन में शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया इस अवसर पर शिक्षको की विभिन्न समस्याओ एवं शिक्षा के क्षेत्र में किसी तरह परिवर्तन कर शिक्षा को और बेहतर बनाया जा सके जैसे विभिन्न मुददो पर गहन चर्चा की गई इसके अलावा जिले भर के शिक्षको में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षको का सम्मान भी किया गया इस अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन’ ने शिक्षक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम मे सहभागिता किया।

आज नगर के राशि लान मे विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश सिवनी द्वारा आयोजित शिक्षक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह मे विधायक ने सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे के साथ सहभागिता किया। कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती पूजन व द्वीप प्रज्वलित होने के उपरांत विधायक सहित समस्त अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर बड़ी संख्या मे संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षक गणों की गरिमामय उपस्थिति रही|









