सिवनी – जिला मुख्यालय बस स्टैंड के पास मंगलवार रात एक सड़क हादसा हो गया। एक कार चालक ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय ऋतुराज इडपांचे, निवासी सिवनी, बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। जब वह बस स्टैंड के पास लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने पहुंचे, तभी एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कार चालक घटना के बाद कार लेकर मौके से भाग गया।
डूंडा सिवनी थाना प्रभारी की सतर्कता से घायल को तुरंत अस्पताल भेजा गया उसी समय, डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बामनकर पुलिसकर्मियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने घायल को देखा और तुरंत रुक कर उसे ऑटो में जिला चिकित्सालय भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 की टीम भी मौके पर पहुंच गई।कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस इस दौरान उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। हादसे में घायल व्यक्ति को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। कोतवाली थाना प्रभारी संतीश तिवारी ने बताया कि बाइक को टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक और उसकी कार की तलाश की जा रही है।







