सिवनी – मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिताओं के दो दिवसीय कार्यक्रम प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिवनी में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अजय बाबा पांडे व प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग की गरिमामयी उपस्थिति में उद्घाटन हुआ।

युवा उत्सव कार्यक्रम में जिले की 11 शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय सम्मिलित हुए। आयोजन के प्रथम दिवस रूपांकन प्रतियोगिताओं में स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर निर्माण एवं कार्टून, क्ले मॉडलिंग, कोलाज, रंगोली तथा साहित्यिक विधाओं में वाद विवाद, भाषण, प्रश्न मंच, एवं सांस्कृतिक विधा के अंतर्गत एकल गायन शास्त्रीय, एकल वादन (परकुशन एवं नॉन परकुशन), एकल गायन ( सुगम, पाश्चात्य, भारतीय ) आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में आशीष दुबे, नवनीत बोरकर, मनोज मिश्रा, श्रीमती रजनी पटेल, श्रीमती संगीता जैन, डॉ रविंद्र दिवाकर, प्रो ओमप्रकाश सरवैया ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया।

सफल संचालन हेतु युवा उत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न महाविद्यालय के टीम मैनेजर एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रथम दिवस में संपन्न प्रतियोगिता रूपांकन प्रभारी डॉ लीडिया कुमरे, प्रोफेसर ज्योति गजभिये, डॉ रेशमा बेगम सांस्कृतिक विद्या प्रभारी डॉ श्याम सिंह राहंगडाले, सीएल अहिरवार, प्रोफेसर रचना सक्सैना, डॉ पवन वासनिक आदि ने युवा उत्सव के कार्यक्रम का सफल बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया।
दिनांक 14 नवंबर 2024 शेष सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं ऑडिटोरियम मंच में संपन्न होगी। जिनमें मूक अभिनय, हास्य नाटिका, मिमिक्री, शास्त्रीय नृत्य, समूह नृत्य, नाटक आदि का प्रस्तुतीकरण जिले के 11 महाविद्यालय की विद्यार्थियों द्वारा संपन्न होगा। तत्पश्चात परिणाम एवं प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा।








