सिवनी – नगर के ड्रीमलैंड सिंटी स्थित सीबीएसई संबध डीपीसी रोल माॅडल एक्सीलेंस स्कूल में वार्षिक खेलकूद का दो दिवसिय आयोजन किया गया। इस संस्था का आज इतना विस्तार हुआ है, जहां से निकलकर विद्यार्थी आज देश विदेश में अपनी सेवाये देते हुए अपने जिले का नाम रौशन कर रहे है, कहते है किसी भी कार्य के पीछे एक महान व्यक्ति का नाम होता है,और पौधा जितना पुराना होगा वह स्वयं बखान करता है, कि इसकी जडे कितनी मजबूत है जिसने इस पौधे को हजारो सालो से संभाल कर रखा है, वैसे ही इस संस्था की नीव चतुर्वेदी सर के पिताश्री स्व.श्री डी.पी.चतुर्वेदी स्वयं एक शिक्षाविद और प्रकांड विद्वान सुंदर व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे ,इसके अलावा इन्होने जो बीज आज से 25 वर्ष पूर्व रोपा वह पल्लवित पोषित होकर आज विशाल वृक्ष बन चुका है, और अभी और कितना इसका विस्तार होगा कहना मुश्किल है, लेकिन जिस तरह उनके सपनो को साकार करने का काम इस परिवार ने किया है, वह सिर्फ एक मेहनतकश और ईमानदार व्यक्ति ही कर सकता। आपको बता दें डीपी चतुर्वेदी ग्रुप की ब्रांच के रूप में डीपीसी रोल माॅडल एक्सीलेंस की स्थापना 2016 मे की गई जो कि 7 वर्षो से सीबीएसई संबध डीपीसी रोल माॅडल एक्सीलेंस स्कूल में खेल दिवस के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. छात्र-छात्राओं ने दौड,लैमनरेस,कबडडी,खो – खो के अलावा म्यूजिकल चैयर के साथ ही क्रिकेट का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शाला के चैयरमैन के.के.चतुर्वेदी ने छात्रों को खेल के महत्व से अवगत कराया.श्री चतुर्वेदी ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेल आयोजन व ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया है. खेल स्कूली छात्रों की प्राथमिक बुनियाद को मजबूत बनाता है, लेकिन अपने जीवन में कुछ बेहतर करना है तो आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. खेलकूद का हमारे दैनिक जीवन में काफी महत्व है. खेल क्षेत्र में भी करियर के काफी संभावनाएं मौजूद है इस अवसर पर अजय चतुर्वेदी,डा.श्रीमति अमीता चतुर्वेदी एवं शिववेदी सर के अलावा पूरे खेल के आयोजन को सम्पन्न कराने में स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकाओ साथ स्र्पोटस टीचर कुमारी रागिनी कुंभारे,एवं खेल प्रभारी के रूप में मनीष चैरसिया का योगदान रहा।










