सिवनी – देश के यशस्वी प्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी देश के हरेक नागरिक की शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर बेहद ही संवेदनशील है इसी कारण देश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर पैसा पानी की तरह इसलिए बहाए जा रहे है ताकि हमारे देश् का नागरिक स्वस्थ्य रह सके लेकिन हमारे नगर में एक वार्ड है जिसका नाम कबीर वार्ड है जहां वर्षो से नालियॉं साफ नही हुई जब इस बारे मे जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि यहां सफाई कर्मी कम है जिसकी वजह से सफाई नही हो पा रही हैा
यह बेहद ही शर्मनाक और चिंता का विषय है कि नगरपालिका द्वारा सडक ,पानी और प्रकाश की व्यवस्था के लिए बाकायदा टैक्स लिया जाता है और जब सफाई की बात की जाये तो जवाब मिलता है सफाई कर्मी नही हैा जबकि केन्द्र में भाजपा की सरकार है राज्य में भाजपा की सरकार है यहा तक कि इस वार्ड में जो पार्षद है वह भाजपा से टिकट पाकर पार्षद पद पर निर्वाचित हुए है लेकिन बेबसी तो देखिये बहाना बना दिया कि सफाई कर्मी नही है।
जब लोगो के यहा दिक्कते बढ गई तब 5000 रूपये देकर कराई सफाई
जब स्थानिय निवासियों को दिक्कते होने लगी तब आनन – फानन में 5000 रूपये देकर प्राईवेट सफाई कर्मी बुलाये गए जिन्हे 5000 हजार रूपये दिए गए तब जाकर नाली की सफाई हुई।
सिर्फ चौक चौराहो और मुख्य मार्गो की होती है सफाई
सफाई के मामले में सिर्फ मुख्य मार्गो की सफाई के अलावा वार्डो के अंदर की नालियों की सफाई नही होती है जिसकी वजह से स्थानीय नागरिक जब पार्षदो से लेकर सभी से बोलबोलकर हार जाते तब जाकर उन्हे पास से पैसा खर्च कर निजी के सफाई कर्मी बुलाकर सफाई करानी होती है।
इस वार्ड में बारिश को हो जाते है नर्क जैसे हालात
इस वार्ड में एक नाली ज्ञानी मोहल्ले में चोक हो गई है जिसके कारण रोज बदबू से मार्ग सना रहता है बारिश के दिनो में तो नाली का मलबा निकलकर सडको पर आ जाता है जिससे वार्डवासी अपने घर के मुख्य दरवाजे भी नही खोल पाते है वार्डवासियो का कहना है कि हम पार्षद को कहकर हार गए लेकिन उन्हे वार्ड के नागरिको के स्वास्थ्य की चिंता बिलकुल भी नही है आखिर में लोगो ने थक हारकर बोलना ही छोड दिया। इस बारे में वार्ड पार्षद संजय भलावी को सूचित करने के बाद भी उनके द्वारा ध्यान नही दिया जाना यह उनकी बहुत बडी लापरवाही को दर्शाता है।
छोटे – छोटे बच्चे बदबू का होते है शिकार
अभी वर्तमान में आपने देखा हमारा देश किस तरह कोरोना जैसी महामारी से गुजर चुका है जिसका भयावह मंजर भी हमने देखा है किसी ने भी अपने भविष्य में ऐसे भयावह हालात नही देखे होगे लेकिन इसके बावजूद भी बजट नही होने की बात को कहकर वार्ड पार्षद छोटे – छोटे बच्चो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड कर रहे है।







