सिवनी – मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के दिनाॅंक 11 मार्च 2024 के आदेशानुसार शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर 2024 से 04 जनवरी 2025 तक विद्यार्थियो एवं शिक्षको दोनो के लिए लगाये गए है यह पत्र मध्यप्रदेश राज्यपाल के नाम से एवं प्रमोद सिंह उप सचिव मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के पृष्ठ क्रंमाक 438/1873064/2024/20 – 2 के आदेशानुसार जिसकी प्रति प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय,मंत्रालय भोपाल,विशेष सहायक मंत्रीजी स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र.भोपाल,उपसचिव मुख्य सचिव कार्यालय मंत्रालय भोपाल,आयुक्त लोक शिक्षण/जनसंपर्क/आदिवासी विकास विभाग म.प्र.भोपाल,संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र /मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद भोपाल,निदेशक महर्षि पतंजली संस्कृत संस्थान भोपाल इसके अलावा समस्त कलेक्टर मध्यप्रदेश समस्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मध्यप्रदेश,समस्त संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश,समस्त जिला शिक्षा अधिकारी/ जिला परियोजना समन्वयक मध्यप्रदेश को भेजा गया है।