सिवनी – किराना स्टोर्स से मोबाइल एवं नगदी 15,750 रुपये चोरी करने वाला आरोपी को थाना बंडोल पुलिस ने 48 घंटे के अंदर की गिरफ्तारी, चोरी किये गये मोबाइल एवं नगदी 15,750 रुपये किये जप्त
पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी जी.डी. शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. श्रीचंद मरावी व्दारा थाना क्षेत्र मे तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।
दिनाँक 14.01.2025 को विक्की उर्फ विकास पिता कैलाश चंद अग्रवाल उम्र 38 साल निवासी बंडोल थाना बंडोल ने रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 13 जनवरी 2025 को यह रात करीबन 9.00 बजे दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था, आज दिनांक 14 जनवरी 2025 को सुबह 09.00 बजे दुकान खोलने गया तब देखा दुकान की सटर का ताला टूटा हुआ एवं सटर आधी खुली हुई है मैंने अंदर जाकर देखा काउंटर में सैमसंग कम्पनी का मोबाइल एवं नगदी 15,750 रुपये जो रात में गिनकर रखा था कोई अज्ञात चोर रात्रि में दुकान का ताला तोड़कर नगदी 15750 रूपये और मोबाइल सेमसंग कम्पनी कीमती करीबन 32,000 हजार रूपये चोरी कर ले गया है, जिसकी रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूध्द अप.क्र.28/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबध्द किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
जिसके बाद विवेचना के मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही प्रदीप उर्फ बापू पिता अजबसिंह डेहरिया उम्र 22 साल निवासी मोठार थाना बंडोल से सख्ती से पूछताछ की गई जिसने घटना दिनाँक 13 जनवरी 25 की दरमियानी रात्रि मे किराना स्टोर्स का ताला तोडकर अंदर घुसकर सैमसंग कंपनी का मोबाईल एवं नगदी 15750 रूपये चोरी करना व अपने घर मे छिपाना स्वीकार किया है, आरोपी प्रदीप उर्फ बापू डेहरिया से चोरी किया गया मोबाईल सैमसंग कपंनी कीमती 32000 – रूपये एवं नगदी 15750 रूपये रूपये कुल सामान की कीमत 47750 रूपये की जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया इस मामले में गिरफ्तार आरोपीः- प्रदीप उर्फ बापू पिता अजबसिंह डेहरिया उम्र 22 साल निवासी मोठार थाना बंडोल
इस कार्य में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. श्रीचंद मरावी, सउनि. राजेन्द्र नागवंशी, सउनि.जसवंतसिहं ठाकुर, प्र.आर.69 अमर उइके, प्र. आर. 464 नौसाद खैरो, आर. 750 नीरज राजपूत, आर.215 आतिश राहंगडाले, आर.446 संतोष डेहरिया, म.आर. 165 रूकमणी डेहरिया, सैनिक 15 दशाराम भलावी चालक राजेश बघेल का योगदान सराहनीय रहा।







