चार फरवरी को प्रेरक वक्‍ता शिवानी दीदी पॉ‍लिटेक्निक ग्राउंड में आएंगी

495

सिवनी – अंतर्राष्टिय प्रेरक वक्ता ब्रम्हकुमारी शिवानी दीदी नगर के पाॅलिटेक्निक ग्राउंड में चार फरवरी को पधारेंगी। शाम चार बजे से आयोजित कार्यक्रम में शिवानी दीदी द्वारा लोगो को तनावमुक्त खुशहाल जिंदगी जीने की दिशा में प्रेरक उदबोधन दिया जायेगा। इस सबंध में शुक्रवार को भैरोगंज स्थित शांति शिखर ब्रम्हकुमारी आश्रम में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीके ज्योति दीदी ने पत्रकारो को बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है किंतु आयोजन को व्यवस्थित करने के लिए पास की व्यवस्था की गई है जो कि अनिवार्य होगा। नगरवासियो को घर – घर पहुॅचाकर पास का वितरण किया जा रहा है। ब्रम्हकुमारी आश्रम में पहुॅचकर नागरिक निःशुल्क पास प्राप्त कर सकते है। स्टेट बैंक के पीछे बारापत्थर ब्रम्हकुमारी आश्रम भैरोगंज लोनिया रोड ब्रम्हकुमारी आश्रम के अलावा संस्था के स्वयंसेवको द्वारा पास उपलब्ध कराए जा रहे है। सुबह 8 से 10 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे के बीच रजिस्टेªशन भी किया जा रहा है। जो भाई बहन किन्ही कारणो से पास प्राप्त नही कर पा रहे है। वे कार्यक्रम स्थल पाॅलिटेक्निक मैदान में तत्काल पास प्राप्त कर प्रवेश ले सकेंगे। आगे वार्ता में गीता दीदी और सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन भी उपस्थित रहे। विधायक ने आमजनो के हितार्थ और बढते तनाव को दूर करने 4 फरवरी को शिवानी दीदी के कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक लोगो तक पहुॅचाने की अपील की है।


उज्जवल भविष्य के लिए एक नई शुरूआत
बीके ज्योती दीदी ने बताया कि मनुष्य परमात्मा की सर्वोत्तम,सर्वश्रेष्ठ रचना है। मन ही मनुष्य के सुख शांति आनंद और सफलता का कारण होता है। मनप्रबंधन ( माइंड मैनेजमेंट ) की विश्व विख्यात प्रखर चिंतक,विचारक,दुनिया में सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली आध्यात्मिक वक्ता ब्रम्हकुमारी शिवानी दीदी का सिवनी आगमन पहली बार हो रहा है। उन्होने विश्व के अनेक देशो मे जाकर मानवता की आध्यात्मिक उदबोधन दिया है उज्जवल भविष्य के लिए एक नई शुरूआत ( ए न्यू बिगनिंग फार ब्राईट फयूचर ) विषय पर शिवानी दीदी द्वारा प्रेरक उदबोधन 4 फरवरी को दिया जायेगा। आगे का कार्यक्रम चार दिनो का स्मृति लाॅन में होगा जो कि 5,6,7 और 8 फरवरी तक शुबह 7 बजे से 8.30 बजे तक और शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक संचालित होगा। मैजिक फार मेडिटेशन चार दिवसिय शिविर में गुजरात की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रम्हकुमारी डा.दामिनी दीदी का उदबोधन विशेष होगा।