स्वामित्व योजना से गांव और गरीब होंगे सशक्त, विकसित भारत का सफर होगा सुहाना – प्रधानमंत्री श्री मोदी
प्रॉपर्टी राइट्स 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती का हल
100 लाख करोड़ से अधिक की आर्थिक गतिविधियों का रास्ता खुलेगा
ग्राम स्वराज जमीन पर उतरेगा, ग्राम पंचायतें आर्थिक दृष्टि से होंगी सशक्त
सिवनी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि स्वामित्व योजना से गांव और गरीब सशक्त होंगे और विकसित भारत का सफर सुहाना होगा। भारत में पिछले लगभग 5 वर्ष में डेढ़ करोड़ ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व पत्र (प्रॉपर्टी कार्ड) दिया गया है। आज 65 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रॉपर्टी कार्ड दिया जा रहा है। इस प्रकार देश के लगभग सवा दो करोड़ ग्रामीणों को उनके घर का पक्का कानूनी दस्तावेज मिला है। भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है।

  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने शनिवार को दिल्ली से स्वामित्व योजना अंतर्गत हितग्राहियों को संपत्ति अधिकार पत्रों के ई-वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर देशभर के 50 हजार से अधिक गाँवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्डों का वितरण किया, जिनमें मध्यप्रदेश के 15 लाख 63 हजार हितग्राही शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी जिले से कार्यक्रम में शामिल हुए। 

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के एक सर्वे के अनुसार क्लाइमेट चेंज, पानी की समस्या, स्वास्थ्य की समस्या और महामारी की चुनौतियों के साथ ही प्रॉपर्टी राइट्स 21वीं सदी की एक बहुत बड़ी चुनौती है। विश्व के अनेक देशों में गरीबों के पास प्रॉपर्टी राइट्स नहीं है। अर्थशास्त्री कहते हैं कि प्रॉपर्टी राइट्स नहीं होने से उनके पास ष्डैड कैपिटलष् है। उस पर वे कोई लेनदेन नहीं कर सकते, कोई आर्थिक गतिविधि संभव नहीं होती। घर की मिल्कियत के विवाद और दबंगों द्वारा अतिक्रमण का खतरा बना रहता है। स्वामित्व योजना के माध्यम से हमने इस चुनौती का हल निकाल लिया है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा पहले की सरकारों ने इस समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकाला। वर्ष 2014 में जब हमारी सरकार बनी तब हमने इस योजना को प्रारंभ किया। ड्रोन के माध्यम से जमीनों की मैपिंग कराई गई और गरीबों की संपत्ति के कागज तैयार किए गए। देश में लगभग 6 लाख गांव है, इनमें से आधे से अधिक गांवों का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। सवा दो करोड़ ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड मिल गए हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। लगभग 100 लाख करोड़ से ज्यादा की आर्थिक गतिविधियों का रास्ता खुलेगा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि स्वामित्व योजना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। गरीबों को संपत्ति के अधिकार पत्र मिल जाने से ग्राम पंचायतें आर्थिक दृष्टि से सशक्त होंगी और ग्राम स्वराज जमीन पर उतरेगा। विभिन्न आपदाओं के बेहतर प्रबंधन और ग्रामीणों को समय पर क्लेम मिलने में भी आसानी होगी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारा भारत गांव में बसता है। गांव का विकास देश का विकास है। स्वामित्व योजना और भू-आधार ग्राम विकास के आधार बनेंगे। देश में 23 करोड़ भू-आधार नंबर जारी किए जा चुके हैं। भू-अभिलेखों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक सखी, बीमा सखी, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी आदि योजनाएं नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। देश में सवा करोड़ से ज्यादा लखपति दीदियां बन गई है। कई राज्यों में स्वामित्व योजना के अंतर्गत संपत्ति अधिकार पत्रों में पत्नियों के नाम भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की रजिस्ट्री में भी महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्यातिथ्य में स्वामित्व योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न
समाज के चारों स्तंभ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हर खेत को पानी और हर हाथ मिले काम इस दिशा में सरकार कर रही कार्य- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सिवनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के लोगों को स्वामित्व का अधिकार दिया है। यह स्वामित्व का अधिकार सिर्फ भू-अधिकार का स्वामित्व ही नहीं बल्कि उनके स्वाभिमान का अधिकार है। जिसके माध्यम से घर का मूल्यांकन सही ढंग से किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित स्वामित्व योजना 15.63 लाख हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्रों का वितरण तथा लगभग 190 करोड की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वामित्व योजना के तहत देश भर के 50 हजार से अधिक गांवों में 65 लाख प्रापर्टी कार्डों का वितरण और योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने देखा और सुना।


समाज के चारों स्तंभ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनकल्याण अंतर्गत समाज के चार स्तंभ जिसमें महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसान और गरीब कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। प्रदेश सरकार महिला, युवा गरीब और किसान की जिंदगी बदलने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसी आधार पर सरकार युवा मिशन व गरीब मिशन प्रारंभ किया है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंधन करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। 2.50 लाख पदों में भर्ती की जायेगी, जिसमें पीएससी की परीक्षा के पदों सहित सभी श्रेणियों के पद भरे जायेंगे। गरीब मिशन के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों और निम्न आय वर्ग वाले परिवारों के लिए पक्के मकान होंगे।


पानी की एक-एक बूंद का उपयोग कर किसानों को खुशहाल बनाने का लिया संकल्प
किसान कल्याण अभियान अंतर्गत खेती को लाभ का धंधा का काम किया जा रहा है, प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढाया जा रहा है। प्रदेश के हर खेत में पानी और हर हाथ में काम मिले इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पारस पत्थर से सोना बनता है या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन सूखे खेतों में पानी पहुंचने से अवश्य ही सोना रूपी फसल तैयार होगी। उन्होंने कहा कि सूखे खेतों की महत्ती आवश्यकता पानी ही है, अतरू हर खेत में माईक्रोलिफ्ट ऐरिगेशन के माध्यम से पानी पहुंचाया जायेगा और पानी की एक-एक बूंद का उपयोग कर किसानों को खुशहाल बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2003-04 में प्रदेश में सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर में ही सिंचाई होती थी, अब 48 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई का रकबा प्रदेश में बढ चुका है। कृषि अधारित प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढाया जायेगा।


बहेगी विकास की गंगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सुशासन के साथ नागरिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश के विकास के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाऐं क्रियान्वित की जा रही है। जिसके माध्यम से प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। सरकार लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, अटल पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, भू-स्वामित्व अधिकार योजना के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर जनकल्याण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधाओं का विस्तार करते हुए अब गांव-गांव परिवहन के लिए बस चलाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर जबलपुर व संग्रामपुर में केबिनेट की बैठक कर उन्हें सम्मान दिया गया। इसी प्रकार से रानी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती को दृष्टिगत रखते हुए आने वाले बजट में सुशासन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय होंगे। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार का नवाचार है कि गौ-पालकों को अनुदान की राशि देने के साथ दूध उत्पादन पर बोनस भी दिया जायेगा। गौ-पालन के प्रोत्साहन के लिए सरकार हर संभव प्रोत्साहित करेगी। किसानों को धान का बोनस खेत की फसलों का ड्रोन सर्वे के आधार पर दिया जायेगा।


प्रदेश में भगवान श्री कृष्ण के जहां-जहां पड़े चरण, जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े, वहां-वहां बनेंगे तीर्थ स्थल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 33 करोड देवी- देवताओं में हमारी संस्कृति समाहित है। 500 साल बाद भगवान राम आयोध्या में जिस प्रकार विराजमान हुए उसी प्रकार प्रदेश में जहां-जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं, वहां-वहां तीर्थ स्थल बनाये जायेंगे। उन्होंने बहुजन हिताय- सर्वजन सुखाय की अवधारणा के आधार पर बिना भेदभाव के सबको साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता जाहिर की साथ ही कहा कि अमरकंटक, महेश्वर, उज्जैन, चित्रकूट आदि धार्मिक स्थलों के विकास कार्य सांस्कृतिक दृष्टि से प्रदेश को संपन्न बनाया जायेगा।
जिले को विभिन्न विकास परियोजनाओं की मिली सौगातें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिवनी जिले के समृद्ध विकास के लिए लगभग 190 करोड के 72 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास की सौगातें दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में धनौरा में शासकीय महाविद्यालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संजय सरोवर भीमगढ बांध में फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जायेगा। पेंच सिवनी माईक्रो एरिकेशन परियोजना के माध्यम से हर संभव ग्राम को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जायेगा। एमआर वन सडक का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा। कांचना मंडी जलाशय में नहर प्रणाली को पूरा कराया जायेगा। इसी तरह अरी, बोरी, चीचबंद, भालीवाडा जलाशय के नहर लाईनिंग कार्य शीघ्र पूरे किये जायेंगे। बरघाट में सिविल अस्पताल का उन्नयन किया जायेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस वर्ष से अभियान चलाकर गौ-शालाओं का निर्माण किया जायेगा। कोई भी गाय लावारिस व निराश्रित नहीं रहेगी। मेडिकल कॉलेज के सेकण्ड फेस का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इनवेस्टर समिट की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी समय में जिला स्तर में भी इनवेस्टर समिट आयोजित कर निवेश को प्रोत्साहित किया जायेगा तथा स्थानीय रोजगार को गति दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश के विकास में एक जुटता के साथ कार्य करने का संकल्प दिलाया।
लोगों के लिए वरदान साबित हुआ स्वामित्व योजनामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से तीन हितग्राहियों भू-अधिकार पत्रों का वितरण किया। पूरे प्रदेश में इस कार्यक्रम के माध्यम से 15.63 लाख हितग्राही लाभांवित हुये। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण आबादी सर्वे के लिए स्वामित्व योजना 24 अप्रेल 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया था। भारत सरकार की स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्रामीण आबादी का जीआईएस प्रणाली द्वारा भूमापन कर अधिकार अभिलेख तैयार किया जाता है। इस योजना से ग्रामीण संपत्ति का रिकार्ड तैयार होता है जिससे ग्रामीण आमजन लाभांवित होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिले के प्रभारी व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर राजस्व क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देकर स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र दिये जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया। विधायक सिवनी श्री दिनेश मुनमुन राय, बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले व केवलारी विधायक श्री रजनीश सिंह ठाकुर ने भी जनकल्याण के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में बहुप्रतिक्षित विकास कार्यों को पूरा करने पर विस्तृत मांग रखी। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मंच से ही विभिन्न विकास परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष श्री शफीक खान, पूर्व सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, स्वीकृति प्रदान करते हुए जिले को विभिन्न विकास की सौगातें दी। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, नगरपालिका अध्यक्ष शफीक खान, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक राकेश पाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, जनपद अध्यक्ष किरण भलावी सहित आईजी जबलपुर अनिल कुशवाहा, डीआईजी सचिन अतुलकर, कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
लाड़ली बहनों अटल पेंशन योजना से जोड़ने की जिला प्रशासन की पहल की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की सरहाना
अन्य योजना के हितग्राहियों को किये हितलाभ के वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिला प्रशासन की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की लाभांवित हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए अटल पेंशन योजना से जोडते हुए 21 से 40 वर्ष तक की बहनों की पेंशन की व्यवस्था बनाने के लिए इस नवाचार की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामित्व योजना से लाभांवित हुये 01 लाख 6 हजार से अधिक हितग्राहियों को बधाई देते हुये प्रतीकात्मक स्वरूप हितलाभ वितरण किये। इसके अतिरिक्त आयुष मंत्रालय की पहल में क्रियान्वित प्रकृति परीक्षण अभियान में संपूर्ण प्रदेश में सिवनी जिले के प्रथम आने पर बधाई दी और टॉप 04 डॉक्टर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के सहभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। युवा उद्यमियों को नवीन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के हस्तांतरण पत्र, पीएमएफएमई योजना के हितग्राहियों को मक्का आधारित और दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए अनुदान राशि, सीएम उद्यम क्रांति योजना के हितग्राहियों को ऋण राशि, वन सुरक्षा समिति के हितग्राहियों को हितलाभ, म. प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के हितग्राहियों को हितलाभ और स्व सहायता समूह की बहनों को ऋण राशि का वितरण किया गया।
190 करोड़ रूपये लागत के इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रभारी मंत्री श्री करण वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल में 104.066 करोड़ रूपये लागत के 42 विकास कार्यों के भूमिपूजन तथा 85.55 करोड़ रूपये लागत के 30 विकास कार्यों के लोकार्पण कर जिले को विकास की सौगातें दी।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन-
लोक निर्माण विभाग (भध्स) संभाग सिवनी अंतर्गत चिरचिरा कोठीघाट मार्ग लंबाई 6.28 किमी लागत 8.316 करोड़, कुरई नर्सरी से हरदुली मार्ग लंबाई 2.80 किमी लागत राशि 3.00 करोड, मलारा से जमखारी मार्ग लंबाई 4.10 किमी लागत राशि 4.80 करोड़ रूपये राशि के मार्गों का भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह जलसंसाधन विभाग संभाग सिवनी अंतर्गत गुनगुच लघु सिंचाई परियोजना 23.53 करोड रूपये, एनआरएचएम स्वास्थ्य विभाग सिवनी अंतर्गत 0.65 – 0.65 करोड़ रूपये लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र बरेली, उप स्वास्थ्य केन्द्र दौंदावानी, उप स्वास्थ्य केन्द्र मठदेवरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र रावठान, उप स्वास्थ्य केन्द्र बेलखेड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र भरदा, उप स्वास्थ्य केन्द्र डुगंरिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र गरघटिया रैयत, उप स्वास्थ्य केन्द्र खैरे, उप स्वास्थ्य केन्द्र खूंट खमरिया, उपस्वास्थ्य केन्द्र मानेगांवकला, उप स्वास्थ्य केन्द्र बरबसपुर, उप स्वास्थ्य केन्द्र सालीवाडा, उप स्वास्थ्य केन्द्र पद्दीकोना, उप स्वास्थ केन्द्र अहरवाडा, उप स्वास्थ्य केन्द्र झारिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र खामी रैयत, उप स्वास्थ्य केन्द्र कोंडरामाल, उप स्वास्थ्य केन्द्र मंढोपानी, उप स्वास्थ्य केन्द्र मोहगांव, उप स्वास्थ्य केन्द्र पिपरिया मेहरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र सहजपुरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कतरवाडा सहित कुल 15.6 करोड़ रूपये के 24 उपस्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन किया गया।
इसी तरह जनजातीय कार्य विभाग सिवनी अंतर्गत 4.04 – 4.04 करोड़ रूपये लागत के शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सरेखा, शासकीय आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास टुरिया, शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास पिपरवानी, शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास कटिया, शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास बरघाट, शासकीय आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास बरघाट, शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सुकतरा, शासकीय आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास ग्वारी एवं 2.75 – 2.75 करोड़ रूपये लागत के बालिका आश्रम चंदनवाड़ा, बालक आश्रम जटामा, नवीन बालिका आश्रम खखरिया, बालक आश्रम केकड़वानी, बालिका आश्रम देवगांव, अंग्रेजी माध्यम बालिका आश्रम सिवनी कुल राशि 48.82 करोड़ रूपये के 14 छात्रावासों का भूमिपूजन हुआ।
इन कार्यों हुआ लोकार्पण-
लोक निर्माण विभाग (भध्स) संभाग सिवनी अंतर्गत 2.12 करोड़ रूपये लागत के उगली-गोरखपुर मार्ग लंबाई 2.34 किमी, 1.81 करोड रूपये लागत के भादूटोला से पीपरदौन मार्ग लंबाई 1.725 किमी एवं 4.07 करोड रूपये की बादलपार डुंगरिया खांखरा मार्ग लंबाई 4.50 किमी तथा 5.57 करोड रूपये लागत की पिंडरई -खंडासा मार्ग लंबाई 7.30 किमी. इस प्रकार कुल 13.57 करोड़ रूपये लागत के मार्गों का लोकार्पण संपन्न हुआ।
इसी तरह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सेवा संभाग सिवनी अंतर्गत 1.23 करोड़ रूपये लागत की केसलाकला, 1.63 करोड़ रूपये की अरी की एकल नल योजना सहित 21.89 करोड रूपये लागत की 52 ग्रामों में एकल नलजल योजनाओं का लोकार्पण हुआ।
जल संसाधन विभाग संभाग सिवनी अंतर्गत 4.135 करोड़ रूपये लागत के बंजरटोला बैराज एवं 2.985 करोड़ रूपये लागत की गुंगवारा बैराज परियोजना तथा 12.56 करोड रूपये लागत के थांवरझोडी जलाशय परियोजना का लोकार्पण संपन्न होगा। इसी तरह लोक निर्माण विभाग भवन ईकाई सिवनी अंतर्गत 4.46 करोड़ रूपये लागत के वि.खं. घंसौर के आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास शिकारा, विकास खण्ड लखनादौन अंतर्गत 1.32 करोड़ रूपये लागत के उप स्वास्थ्य केन्द्र नागन देवरी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन कार्य, विकासखण्ड कुरई अंतर्गत 4.41 करोड रूपये लागत के आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास धोबीसर्रा, 3.85 करोड रूपये लागत के उत्कृष्ट बालक छात्रावास सिवनी एवं 3.86 करोड रूपये लागत के उत्कृष्ट विद्यालय बालिका छात्रावास तथा 1.16 करोड़ रूपये लागत के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय घंसौर एवं 1.31 करोड़ रूपये लागत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय केवलारी के कार्यों का लोकार्पण संपन्न हुआ।
इसी तरह एन आर एच एम स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 42 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र इंदावाडी, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र झित्तर्रा, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र गुबरिया, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपारमाल, 71 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र पिंडरई बुट्टे, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र बादलपार, 71 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र बघोडी, 71 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र बेगरवानी, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र गंगपुर, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र बंजारी, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र गोसाई खमरिया, 49 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र बोरीकला तथा 71 लाख रूपये लागत के उपस्वास्थ्य केन्द्र दरबई का लोकार्पण संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश एवं जिले के विकास परियोजनाओं को लेकर प्रबुद्धजनों एवं जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से किया संवाद
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विभिन्न विधाओं के प्रतिष्ठित प्रबुद्ध जनों से संवाद करते हुए प्रदेश एवं जिलें के विकास के लिए क्रियान्वित योजनाओ तथा आगामी कार्य योजनाओं पर परिचर्चा की। उन्होंने प्रदेश में युवाओं के रोजगार एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए किए जा रहें कार्यो की जानकारी देकर सुझाव आमंत्रित किये। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार रीजनल इन्वेस्टर समिट आयोजित किये जा रहें। उन्होंने कहा कि आगामी समय मे जिलेंवार इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव से संवाद करते हुए मातृ शक्ति संगठन सिवनी की सीमा चैहान ने अपराधों की रोकथाम के लिए सुझाव दिये। साथ ही खेल गतिविधियों से जुड़े श्री एम के नेमा ने युवा खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिलें के विभिन्न सामाजिक संगठन, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी पृथक कार्यक्रम में संवाद किया। उन्होंने उपस्थितजनों का अभिवादन कर शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं को मैदानी स्तर पर क्रियान्वित करने में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री करण वर्मा, विधायक सिवनी दिनेश राय, बरघाट विधायक कमल मर्सकोल, केवलारी विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।