नाबालिग बालिका को यूपी से किया दस्तयाबी ,अपहरण करने वाला आरोपी गया जेल

109

सिवनी – दिनांक 15 जनवरी 2025 को संदीप सहारे पिता तुकाराम सहारे उम्र 41 साल निवासी ग्राम बम्होड़ी ने डूंडासिवनी आकर मौखिक तौर पर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरी नाबालिग बालिका जिसकी उम्र 17 साल है जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर डूंडासिवनी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जाॅच के दौरान पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुदत्त शर्मा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी श्रीमति पुजा पाण्डेय के कुशल मार्ग दर्शन में थाना डूंडासिवनी के अपराध क्र. 25/2025 धारा 137(2) बीएनएस. मे टीम गठित कर अपहृता एवं संदेही की पतासाजी कर तकनीकी सहायता व सूचना प्राप्त कर दिनाकं 20 जनवरी .25 को वृन्दावन उत्तरप्रदेश जाकर नाबालिक बालिका को दस्तायव किया गया इस मामले में आरोपी विशाल पिता ओमप्रकाश पटले उम्र 18 साल ग्राम बम्होड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेजा गया
इस मामले में थाना प्रभारी डूण्डासिवनी निरीक्षक किशोर वामनकर के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक दामिनी हेडाउ, प्र.आर.450 मुकेश गोंडाने प्र.आर. 366 शेखर बघेल, आर. 01 अंशुमन राजपुत, सायबर सेल से आर. अजय बघेल का योगदान सराहनीय रहा।