सिवनी – गत रात्रि कुरई थाना क्षेत्र में डूंडासिवनी और बरघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने 22 जुआरियो को पकडा इस मामले में सूत्र बताते है कि कुरई थाना प्रभारी और बादलपार चौकी प्रभारी की मेहरबानी से यहा जुॅआ वर्षो से धडल्ले से चल रहा है,जिसमें मुख्य रूप से राहुल बघेल,चाॅदी और कंटगी का रहने वाला महेन्द्र कटारिया सहित तीन लोगो के नाम सुर्खियो में है, आगे यह भी बताया जाता है कि जुॅआ रेड तक कुरई पुलिस को खबर भी नही दी गई पर कुरई पुलिस अपनी पीठ अपने हाथ से थपथपाने में कोई कसर नही छोड रही। अपना नाम पे्रस नोट में डालकर पब्लिक के सामने अपनी ईज्जत ढकने का असफल प्रयास करते नजर आ रहे है चौक चौराहो में तो यह तक खबरे है कि रसूखदारो के सामने कुरई थानेदार की ईमानदारी पानी भरती थी कंटगी का कांग्रेस नेता महेन्द्र कटारिया और सिवनी का काग्रेस नेता राहुल बघेल जब जुॅआ फड की फटटी बिछाया करते थे तब कुरई का बीट प्रभारी पूरी सेवाये मुस्तैदी के साथ देते थे इस पर रेड थानेदार की ईमानदारी की कलाई अन्य थानो की पुलिस ने पूरी तरह खोलकर रख दी अब देखना बाकी है कि इस मामले में कप्तान कुरई थानेदार समेत बादलपार चौकी प्रभारी और बीट प्रभारी पर क्या कार्रवाई करते है।
नगर की होटलो पान की दुकानो चौराहो पर तो यह भी चर्चा चल रही है कि 04 – 05 फरवरी की दरम्यानी रात ग्राम कमकासुर गौलीटोला के जंगल में कुरई,डूंडासिवनी बरघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबीश दी जहां 22 जुआॅरी रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का खेल खेलते हुए रंगे हाथो पकडे गए,कुछ जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में अंदर की ओर भाग गए,पकडे गए जुआरियो के फड से नगदी एक लाख इक्कीस हजार रूपये के अलावा 21 नग मोबाईल, 52 तास के पत्ते, एल.ई.डी. लाईट टार्च, एक बडी चटाई, दो मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 22 एमडी 8025, एमपी 22 एमएफ 0511 तथा चार फोर व्हीलर कार जिनके नम्बर एमएच 02 बीजे 3884, एमपी 22 सीए 1735, एमपी 50 जेड सी 0735, एमपी 04 जीडी 5249 जप्त किया गया। जुआडियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध पंजीबद्ध कर अन्य फरार जुआडियों की तलाश पतासाजी की जा रही है इस बात ने कुरई पुलिस की पूरी पोल खोलकर रख दी।
जो आरोपी पकडे गए
राहुल पिता राजू मरकाम उम्र 24 साल निवासी दुर्गा चैक तिरोड़ी थाना तिरोड़ी जिला बालाघाट,अभिलाष पिता रमेश झंझोड़ उम्र 34 साल निवासी मंगलीपेट बेलन चैाक के पीछे सिवनी थाना कोतवाली सिवनी,रज्जाक पिता कल्लू मियां उम्र 58 साल निवासी वार्ड नंबर 15 कटंगी थाना कटंगी जिला बालाघाट,महेंद्र जैन पिता भवर लाल जैन उम्र 58 साल निवासी छतेरा थाना कटंगी जिला बालाघाट,सौरभ सतनामी पिता शिवराम सतनामी उम्र 21 साल निवासी मोहगांव सड़क थाना कुरई जिला सिवनी,प्रेमलाल सोनवाने पिता राजकुमार सोनवाने उम्र 35 साल निवासी बोनकट्टा थाना तिरोड़ी जिला बालाघाट,दीपक पुष्पतोड़े पिता घनश्याम उम्र 35 साल निवासी खरपड़िया थाना तिरोड़ी जिला बालाघाट,सोहेल चंदेल पिता मनीराम चंदेल उम्र 26 साल निवासी कलबोडी थाना कुरई जिला सिवनी,इशान खान पिता मोहम्मद अशरफ खान उम्र 32 साल निवासी चीचगांव थाना कटंगी जिला बालाघाट,भुवनेश्वर झोड़े पिता जतनराम झोडे उम्र 37 साल निवासी बोनकट्टा थाना तिरोड़ी जिला बालाघाट,राजेश मर्सकोले पिता कुलपत सिंह मर्सकोले उम्र 35 साल निवासी अमठपानी थाना कुरई जिला सिवनी,ार्मेंद्र शनिचरे पिता श्री कुमार शनिचारे उम्र 21 साल निवासी कुम्हारी मोहल्ला थाना कटंगी जिला बालाघाट,शाकिर मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद उमर 34 साल निवासी कुम्हारी मोहल्ला कटंगी थाना कटंगी जिला बालाघाट,दिनेश वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 27 साल निवासी जानवर खड़ा थाना कुरई जिला सिवनी,अजय पिता राजेंद्र चक्रवर्ती उम्र 24 साल निवासी गोपालगंज थाना लखनवाड़ा जिला सिवनी,वीरेंद्र बघेल पिता प्रेमचंद बघेल उम्र 42 साल निवासी गंजवार्ड सिवनी थाना कोतवाली सिवनी,रवि सोनी पिता प्रकाश सोनी उम्र 32 साल निवासी कलेक्टर बंगले के पास छिंदवाड़ा थाना कोतवाली छिंदवाड़ा,रामकिशोर अहिरवार पिता हुकुमचंद अहिरवार उम्र 40 साल निवासी रविदास चैक बरघाट थाना बरघाट जिला सिवनी,राजू चंद्रवंशी पिता घनश्याम चंद्रवंशी 15 28 साल निवासी तिवारी होटल के पीछे सिवनी थाना कोतवाली सिवनी,नरेश पिता लक्ष्मी नारायण अग्रवाल उम्र 40 साल तुमसर रोड कटंगी थाना कटंगी जिला बालाघाट,प्रशांत भास्करे पिता गोपाल भास्करे उम्र 30 साल स्टेशन के पास वारासिवनी थाना वारासिवनी जिला बालाघाट,सुमेश ठाकुर पिता रंजीत ठाकुर उम्र 23 साल निवासी नागेश्वर मोहल्ला सिवनी थाना कोतवाली शिवानी।
मौके से कौन – कौन हुए फरार आरोपी
शुमभ् चंदेल निवासी कलबोडी थाना कुरई ,अमन मेहतर निवासी सिवनी मंगली पेठ, ,राहुल बघेल गंजवार्ड सिवनी ,शुभाष अहिरवार निवासी बरघाट ,चांदी अहिरवार निवासी सिवनी ये सभी किसकी मेहरबानी से फरार हो गए
किस – किस का योगदान रहा सराहनीय
निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, निरीक्षक किशोर वामनकर, उप निरी. अजय जायसवाल, सउनि वी.एस. रघुवंशी, प्र.आर. योगेश राजपूत, शेखर बघेल, श्याम वर्मा, महेन्द्र परतेती, तेजलाल परते, संतोष धुर्वे, बालचंद, रवि, आरक्षक अविनाश पाण्डेय, यशपाल उइके, मुकेश भगत, मुकेश केशरी, तरूण, संजू, उलेश, फैयाज, अंशुमन, सीताराम, विवेक, रोहित, सैनिक प्रकाश चंगेला की सराहनीय भूमिका रही।
अब देखना बाकी है कि कुरई थाना प्रभारी और बादलपार चौकी प्रभारी पर क्या कार्रवाई होती है
कुरई थाना प्रभारी की सय से संचालित जुंआ फड में डूंडासिवनी और बरघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 आरोपियो को गिरफतार किया है जिसमें एक लाख इक्कीस हजार रूपये नगद चार चका वाहन दो चका वाहन और मोबाईल जप्त किए गए है क्षेत्र में चर्चा चल रही है कि लंबे समय से कुरई थाना क्षेत्र में थानेदार कुरई और चौकी प्रभारी बादलपार की मेहरबानी से जुॅआ धडल्ले से चल रहा था जिस जुॅए में आसपास के जिलो के अलावा अन्य राज्यो के जुॅआ खिलाडी जुॅआ खेलने आते थे,अब जबकि कुरई थाना क्षेत्र में अन्य थानो के द्वारा रेड कार्रवाई कर मामले को उजागर किया तो जनता की पैनी निगाहें कप्तान पर टिकी है क्योकि कप्तान ने कहा था कि अगर किसी थानेदार के थाना क्षेत्र में अन्य थाना क्षेत्र की टीम रेड कार्रवाई करती है तो संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाएगा,और ऐसा हुआ भी है कान्हीवाडा थाना क्षेत्र में जब जुॅआ की रेड पडी पडी थी तब कान्हीवाडा थाना प्रभारी को हटाया गया था तो वही बंडोल थाना प्रभारी को भी हटाया गया था अब जबकि कुरई थाना क्षेत्र में चल रहे जुॅए पर अन्य थानो की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जुॅए फड पर जाकर जुॅआ पकडा है तो क्या कुरई थानेदार और बादलपार चैकी प्रभारी को पुलिस अधीक्षक हटायेंगे कुछ इस तरह की खबरे चर्चा का विषय बनी हुई है।
आपको बता दें कौन है राहुल बघेल
जुॅआ रेड में पकडे गए 22 जुआरियो के अलावा अन्य जुआरी फरार बताये जा रहे है जिसमें कुरई पुलिस ने जुआरियो पर अपनी कृपादृष्टि दिखाते हुए जारी प्रेस नोट से आरोपियो के नाम उजागर होने ही नही दिया। सूत्र बताते है कि कुरई थानेदार ने आनन – फानन में दूसरा प्रेस नोट जिसमे आरोपियो के नाम लिखे और जारी किया। सूत्र बताते है कि इस मामले में जो लंबे समय से इस एरिया में जुॅआ खेलने और खिलवाने का काम कर रहे थे वे अपने – अपने लोगो को बचाने कुरई थाने में पानी भरते नजर आए लेकिन मीडिया की पैनी नजर और अन्य थानो की पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई के कारण कुछ नही हो पाया।







