सिवनी – गत दिनो कान्हीवाडा क्षेत्र में जुआरियो द्वारा अवैध रूप से जुॅआ खिलाने के मामले में निष्पक्ष जांच कर, पुलिस और जुआडियों के ऊपर जांच कर कारवाई की मांग को लेकर जयराम पिता कलसराम निवासी पद्दीकोना ग्राम पंचायत छीतापार तहसील सिवनी, थाना कान्हीवाडा ने नेता प्रतिपक्ष उंमग सिगार को एक शपथपत्र देते हुए अपने शपथपत्र में बताया कि

चार लोग ओर जिनके मैं नाम नहीं जानता, ये लोग जंगल में जुंए खिलाने का काम करते है

ग्राम पद्दीकोना के जंगल में अगस्त माह में रक्षाबंधन के समय मेरे खेत से 6 किलामीटर की दूरी पर क्षेत्र का जुआडी नन्नू नाऊ, राजेश पटेल, सुदेश वर्मा, भैया पटरी, शब्बीर चार लोग ओर जिनके मैं नाम नहीं जानता, ये लोग जंगल में जुंए खिलाने का काम करते है जिसके बाद आठ दिन तक लगातार जुआ चला बाहर की पुलिस ने जब छापा मारा तो एक छोटा हाथी के भरकर गद्दे, पंडाल, आधा ट्राली बर्तन, आधा आँटो जूते चप्पत और लाखो रूपये पुलिस ने बरामद किये।

पुलिस के डर से छपारा निवासी प्रदीप दुबे की मौत हुई

जिसके बाद पुलिस के डर से छपारा निवासी प्रदीप दुबे नाम का व्यक्ति जुंए की भगदड में अंधेरे में जंगल की खाई में गिरा जिसमें उसकी मौत हो गई थी । आगे जयराम ने बताया कि तीसरे दिन उसकी लाश मिली, पद्दीकोना से छपारा की दूरी 45 किलोमीटर है। जिसके बाद मेरे ऊपर कान्हीवाडा की पुलिस ने जुआडियों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक मेरे ऊपर प्रदीप दुबे की मौत करंट से हुई कहकर मेरे ऊपर अपराध दर्ज किया। जबकि सभी अखबारो में प्रदीप दुबे की मौत का कारण जुंआ में भगदड का छपा हुआ है शपथ पत्र में जयराम ने आगे बताया है कि

कान्हीवाडा की पुलिस और क्षेत्र से लगे दो थानो की पुलिस भी पैसे लेकर इनकी मदद करती है

तीन वर्षो से नन्नू नाऊ एंड कंपनी का जुंआ जगह बदल-बदल कर पूरे क्षेत्र में चलता है कान्हीवाडा की पुलिस और क्षेत्र से लगे दो थानो की पुलिस भी पैसे लेकर इनकी मदद करती है और शिकायत करने पर नन्नू नाऊ के गुंडे, सिवनी के कुछ गुंडे गांव के लोगो के साथ मारपीट करते है तो डर के कारण कोई शिकायत नहीं करता।

जुआडि जुंआ नहीं खिलाते तो पुलिस जंगल में क्यो जाती

यदि नन्नू नाऊ जुंआ नहीं खिलाता तो पद्दीकोना के जंगल में प्रदीप दुबे नहीं आता और जुआडि जुंआ नहीं खिलाते तो पुलिस जंगल में क्यो जाती आगे जयराम ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावे के साथ बताया कि

कान्हीवाडा पुलिस ने चार लाख लेकर मुझे झूठा फंसाया

जुंआ के कारण प्रदीप की मौत हुई है और कान्हीवाडा पुलिस ने चार लाख लेकर मुझे झूठा फंसाया मै दो बार एसपी सहाब के आफिस शिकायत करने गया जहां मुझे बाबू ने दो बार बाहर बिठाया और बाद में नन्नू नाऊ और उसके तीन साथियों ने मुझे कहा कि नेता गिरी मत कर नहीं तो काट कर फेक देंगे। मैं डर के मारे दो बार कही शिकायत करने नहीं गया। 7 फरवरी 2025 को मुझे थाने बुलाया गया और कहा गया कि

तेरे ऊपर अपराध बन गया है नन्नू लोग तेरी मदद करेंगे, पेपर वाले कुछ पूछेगे तो बताना मत,

और यदि तूने मुंह खोला तो तूझे दूसरे केस में फंसा दूंगा जहा जमानत भी नहीं होगी नेता प्रतिपक्ष से आगे जयराम ने बताया है कि हाई टेंशन लाईन के कारण गर्मी के समय मेरी लाइन काटकर एक झाड के ऊपर स्वयं लाईनमैन के द्वारा काट कर टांग दिया गया था और लाईन कटी थी व दस फिट ऊपर थी। आज भी इस घटना के बाद मेरे खेत में बोनी भी नहीं हुई है और बोने भी नहीं दे रही है। और परेशान कर रही है।