प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग के साथ करता रहा शारीरिक शोषण

404

सिवनी – महिला संबंधी एवं गंभीर मामलों के निकाल के लिये पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता द्वारा प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द मामले की छानबीन कर निष्कर्ष पर पहुचने के लिए निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप वाल्मिकी के निर्देशन में थाना प्रभारी महिला थाना सिवनी संदीपिका ठाकुर व महिला थाना की टीम बनाई गई। जिससे शातिर आरोपी राज वंशकार को सूझ बूझ व मामले की बारीकी से जाॅच पडताल करने के बाद आरोपी राज वंशकार को गिरफ्तार करने में सफलता मिली

नाबालिग पीडिता को प्रेगनेंट कर हो गया था आरोपी फरार

समहिला थाना सिवनी में दिनाँक 06 फरवरी 2025 को नाबालिक पीडिता को प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण करने, प्रेग्नेंट होने पर छोड कर भाग जाने वाले आरोपी राज वंशकार के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना दिनाँक से ही फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

नाबालिक पीडिता का पीछा करके बात करने के लिये जबरन मजबूर कर पहले प्यार के जाल में फंसाया

आरोपी राज वंशकार निवासी बरघाट नाका सिवनी द्वारा नाबालिक पीडिता का पीछा करके बात करने के लिये जबरन मजबूर कर पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर छोड़कर चला गया। माता-पिता के मना करने पर भी पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर, डरा धमका कर प्रताड़ित करता था। नाबालिग पीड़िता वर्तमान में प्रेग्नेंट है।

नाबालिग पीड़िता ने साहस कर रिपोर्ट दर्ज कराई

माता-पिता जब पीड़िता को रखने को तैयार नहीं हुए और गर्भावस्था लगातार बढ़ने व रहने का अन्य कोई ठिकाना न होने के कारण नाबालिग पीड़िता ने साहस कर रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार रहकर पीड़िता व साक्ष्य को प्रभावित कर रहा था। पीड़िता को मोबाइल पर डरा धमका कर अबोर्शन कराने के लिये परेशान कर रहा था।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली,डूंडासिवनी थानो में मारपीट,छेडछाड के मामले है दर्ज

आरोपी राज वंशकार के ऊपर पूर्व में मारपीट, छेडछाड के मामले थाना कोतवाली, डुंडासिवनी व महिला थाना में दर्ज है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।
इस मामले में निरीक्षक संदीपिका ठाकुर, उ.नि. नेहा राहंगडाले, कार्य.प्र. आर. मीरा शरणागत, देवेन्द्र धुर्वे, आरक्षक शैलेन्द्र झारिया, राजलाल भलावी, प्रबल माहोरे का योगदान सराहनीय रहा।