18 राज्यों के जिला पुलिस बल।
2 केंद्र शासित प्रदेश का पुलिस बल
8 अर्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें 1160 पुरुष व 68 महिला प्रतिभागी शामिल रहे साथ ही ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमों ने भी भाग लिया जिसमें 128 श्वान दस्ता शामिल हैं।
सिवनी – 68 ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट रांची झारखंड में मेरे बड़े भाई सुंदर श्याम तिवारी जी को ब्रॉनज मेडल मिलने की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई झारखंड की राजधानी रांची में 68 वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी में का आयोजन किया गया जिसमें देश भर के पुलिस कर्मचारी ने शिरकत की तथा तथा अपने उत्कृष्ट कार्यो का प्रदर्शन किया अपने अनुभव एवं योग्यता के अनुसार सभी ने अपना.अपना उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया पुलिस मीट में तीसरा स्थान हासिल किया
इसी क्रम में रांची पर उपस्थित देश भर के पुलिस कर्मचारी के मध्य किए गए कार्यों के अवलोकन तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए सिवनी के प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी को ऑल इंडिया पुलिस मीट में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ । झारखंड की राजधानी रांची में 68 वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2025 से दिनांक 15 फरवरी 2028 तक किया गया जिसमें देश भर के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियो ने भाग लिया । पुलिस मीट में साइंटिफिक एंड ट्रू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस वीडियोग्राफी, एंटी सेबिटेज चेक, श्वान दस्ता की प्रतियोगिता शामिल है। साइंटिफिक एड टू इन्वेस्टिगेशन के अंतर्गत ऑब्जर्वेशन में सिवनी जिले के प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी ने मध्यप्रदेश टीम से भाग लिये थे जिन्होंने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश के लिए आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया है

सिवनी जिले के लिए बड़े गौरव की बात
यह बात सिवनी जिले के लिए बड़े गौरव की बात है। मध्य प्रदेश के लिए आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में तीन मेडल प्राप्त हुए हैं जिनमें से एक मेडल प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी का है जो अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है ।
पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओ में काम करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा
प्रतियोगिता में 18 राज्यों के जिला पुलिस बल, 2 केंद्र शासित प्रदेश का पुलिस बल के अतिरिक्त 8 अर्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागियों ने भाग लिये इनमें 1160 पुरुष व 68 महिला प्रतिभागी हैं.साथ ही ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमों ने भी भाग लिया जिसमें 128 श्वान दस्ता शामिल हैं।
सुंदर श्याम तिवारी द्वारा पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं में काम करते हुए सभी जगह अपनी कार्य कुशलता और दक्षता के साथ काम करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है।







