सिवनी – विगत कुछ दिनो से थाना कोतवाली के पाॅश इलाका कहे जाने वाले बारापत्थर क्षेत्र में नवनिर्मित मकानो से सामग्री चोरी किये जाने की सूचना पुलिस को मिल रही थी चोरी की घटनाओ पर नियंत्रण पाने लिए पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता द्वारा समय समय पर निर्देशित किया जाता है साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरूप्रसाद शर्मा एवं अनुविभागीय अधीकारी पुलिस श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी नेतृत्व में टीम गठित की गई।
जिसके बाद पुलिस के पास आकर राकेश पिता सुरेश साहू निवासी शास्त्री एनआर सिटी में नवनिर्मित मकान से दिनाॅंक 31 जनवरी 25 को लोहे की 16 सेंटिंग प्लेट चोरी किये जाने की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 82/25 धारा 303 ( 2 ) बीएनएस के तहत मामला कायम कर छानबीन शुरू कर दी इस दौरान संदेहे के आधार पर बबरिया रोड निवासी दो विधि उल्लंघन कारी बालको से पूछताछ करने पर उन्होने चोरी करना कबूल लिया। जिनके पास से चोरी की गई सेंटिग के अलावा पुटटी मिक्चर मशीन एवं लोहे की लाडर को चोरी के संदेह पर धारा 35 ( 1 – 4 ) बीएनएसएस/303 ( 2 ) बीएनएस में जप्त किया गया।
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी प्रधान आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा,आरक्षक विक्रम देशमुख,आरक्षक इरफान की सराहनीय भूमिका रही।

चोरी गई मोटरसाईकिल सिवनी में पकडाई
तो वही भोमा बाजार से चोरी गई मोटरसाईकिल सिवनी में पकडाई आरोपी से मोटरसाईकिल इंजन एलाईल व्हील जप्त किया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बताया कि छिंदवाडा रोड बायपास में एक बिना नंबर की स्पेलेंडर गाडी को रोककर उसके चालक से पूछताछ करने पर दिनाॅंक 5 फरवरी 25 को भोमा बाजार रोड से चोरी करना बताया इसके अलावा भोमा से लौटते समय बायपास कबाडा से एक इंजन और एलाईल व्हील भी चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से मौके पर स्पेलेडर मोटरसाईकिल बिना नंबर की जप्त की गई जिसे थाना कान्हीवाडा में पता करने पर पता चला कि भोमा बाजार से उक्त मोटरसाईकिल चोरी की गई है। जिस पर कान्हीवाडा थाने में अपराध होना बताया गया।