सेन जयंती पर विशाल वाहन रैली का आयोजन, शामिल हुए सैकड़ो की संख्या में लोग
सम्मान समारोह सहित विविध कार्यक्रम भी हुए
पहलगाम में घटित घटना में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

सिवनी – नगर में सेन जयंती के अवसर पर पवार मंगल भवन में सुबह के समय सेन जी महाराज की विशेष पूजन अर्चन की गई। उपस्थित सामाजिक जनों द्वारा पिछले दिनों पहलगाम में घटित घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई तथा 2 मिनट का मौन भी रखा गया। तत्पश्चात यहां से विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ो की संख्या में युवक युवती सहित सामाजिकजन शामिल हुए। धार्मिक गीतों पर बज रहे डीजे की धुन पर युवक युवतियों ने नृत्य भी किया पूरी जानकारी सेन समाज के नगर अध्यक्ष दिलीप श्रीवास ने कही जिसके बाद वाहन रैली एसपी बंगला, बाहुबली चैक, गांधी भवन, गणेश चैक होते हुए बरघाट नाका, काली चैक, शुक्रवारी से दुर्गा चैक एवं ढिमरी मोहल्ला पहुंची तत्पश्चात यह रैली छिंदवाड़ा चैक से बस स्टैंड होते हुए पवार मंगल भवन पहुंची जहां इसका समापन हुआ इस रैली का लोगो ने जगह – जगह आत्मीय स्वागत करते हुए शीतल पेय की भी व्यवस्था की ।

बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया
सेन समाज के उपाध्यक्ष हेमेंद्र श्रीवास बॉबी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल में बुजुर्गों एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया। मंच संचालन अरुण श्रीवास मोंटू द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन के बाद सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा भोजन प्रसादी भी ग्रहण की गई। विवेक श्रीवास एवं शुभम श्रीवास ने उपस्थित सामाजिक जनों का आभार व्यक्त किया एवं कहा कि आगामी दिनों में भी सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

समाज को संगठित होना आवश्यक है तभी समाज प्रगति कर सकता है
सेन समाज के संरक्षक छिद्दीलाल श्रीवास एवं चंद्रप्रकाश चंदू श्रीवास ने कहा की समाज को संगठित होना आवश्यक है तभी समाज प्रगति कर सकता है उन्होंने सभी सामाजिक जनों से आगामी समय में भी संगठित होकर समाज हित में कार्य करने की बात कही।
मीडिया प्रभारी सुनील बंदेवार एवं संतोष श्रीवास गुड्डू ने सभी मीडिया जगत का आभार व्यक्त किया।







