चारो तरफ पानी के लिए त्राहि त्राहि पीएचई विभाग मे नही है कोई जवाबदेही -!
ठेकेदारों ओर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्णधारों ने भ्रष्टाचार का ऐसा तांडव खेल खेला
मेरा भारत ऐसा होगा आदमी जब सुबह सोकर उठेगा तो घर से 100 कदम जिस दिशा मे भी चलेगा उसे पानी मिलेगा,
सिवनी ( केवलारी ) – वर्तमान समय पर चारो तरफ पानी के लिये त्राहि त्राहि मची हुई है, 75 बर्ष पूर्व देश मे पानी पीने के लिये गांव मे महिलाओं को दो से 3 किमी जाकर सिर पर गुंडी रखकर कुआं वावली से पानी लाना पड़ता था, महात्मा गाँधी ने स्वतंत्रता के बाद जो सपना देखा था उसमे एक सोच यह भी थी कि मेरा भारत ऐसा होगा आदमी जब सुबह सोकर उठेगा तो घर से 100 कदम जिस दिशा मे भी चलेगा उसे पानी मिलेगा, शायद यही सोच देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की थी जल जीवन मिशन के माध्यम से घर संस्थान पानी मिले, बजट भी मिला लेकिन जो सोच सरकार कि थी उसे मिट्टी मे मिला दिया गया ।

जल जीवन मिशन की अवधारणा को ठेकेदारों ओर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कर्णधारों ने भ्रष्टाचार का ऐसा तांडव खेल खेला है
जिसकी आवाज पेयजल संकट 2025 मे सुनाई दे रही है।बंदेली मे टंकी बन गयी लाईन बिछ गयी भुगतान हो गया पंचायत को हेंड ओवर कर दिया परिणाम टंकी बनी सेल्फी पांइट, बोथिया मे लाइन बिछ गई जल स्त्रोत के लिए बैनगंगा नदी मे ट्युब वेल खोद दिया स्कूलो आंगनबाड़ी मे ताम – झाम लगा दिया लेकिन पानी नहीं आया बोथिया जेसे बार्ड मे जल जीवन मिशन मे सीधा सीधा कागजो में पुर्णतरू दिखाकर कमीशन के चक्कर मे भ्रष्टाचार का तांडव हुआ है।पलारी मे जल जीवन मिशन के लिये बनायी जा रही टंकी ढ़ाचा मे खडी है जिसके लिए अतिक्रमण लाया गया, पुरे नगर पलारी मे बिना ड्रांइग डिजाइन के पाइप लाइन डाली गयी, पलारी की रोडो का गाडा दान बना दिया गया ।

पलारी मे जल जीवन का कोई अस्तित्व समझ मे नहीं आ रहा है
ना बनने के कोई आसार है, पलारी मे जल जीवन का कोई अस्तित्व समझ मे नहीं आ रहा है । ठेकेदार के कर्मचारी रेत गिट्टी बेच बेचकर खा रहे हैं ना तो ठेकेदार को ,नाही पीएचई विभाग को कोई मतलब है।ऐसे हीं ग्राम खापा खैररांजी के हाल हैं, दो महीने से गांव मे पेय का जल नहीं है खेतो से हैंडपंप से पानी रात रात भर भरकर ला रहे है एसडीओ पीएचई खापा में पानी की समस्या के लिए सरपंच खैररांजी को दोष दे रहे।खापा की महिलाओं ने केवलारी- आकर ज्ञापन भी दिया लेकिन सुनवाई नगण्य पूज्य महात्मा गांधी जी के हर घर जल का सपना ओर श्री नरेन्द्र मोदी जी का शुद्ध पेयजल का संकल्प जल जीवन मिशन ने धाराशायी कर दिया ।
आभार – रज्जू ठाकुर खैरापलारी







