सार्वजनिक देवी मंदिर में माॅं भगवती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एव नव दिवसिय श्री शतचंडी महायज्ञ के साथ श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन

सिवनी – नागपुर रोड स्थित गोपालगंज के पास आमगाॅव में सार्वजनिक देवी मंदिर में माॅं भगवती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एव नव दिवसिय श्री शतचंडी महायज्ञ के साथ श्रीमद देवी भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कार्यक्रम के आयोजक मंडल के अध्यक्ष संजय बघेल ने बताया कि कथा 28 अपै्रल 2025 से प्रांरभ हो गई है जिसके बाद देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिनाॅंक अपै्रल 2025 को और कथा विश्राम 6 मई 2025 को होगी आगे श्री बघेल ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रांरभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है जिसमें 28 अपै्रल 2025 दिन सोमवार को शोभायात्रा,मूर्तिभ्रमण,प्रायश्चित संकल्प,पंजाग पूजा,मंडप प्रवेश,अग्निस्थापन,अरणी मंथन,जलाधिवास,श्रीमददेवी भागवत महात्म्य कथा जिसके बाद 29 अपै्रल 2025 को नित्य पूजन,अन्नाधिवास,हवन प्रारंभ,पुष्पाधिवास,फलाधिवास,घृताधिवास,स्नपन विधान,शैयाधिवास,दिनाॅंक 30 अप्रेल को नित्य पूजा ,न्यास,हवन,मूर्ति न्यास,प्रासाद प्रतिष्ठा,कलशारोहण मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा,दुर्गा सप्तशती हवन जिसके बाद 01 मई से 5 मई तक को पूजन हवन,कथा के आयोजन के साथ 6 मई को पूजन हवन पूर्णाहूति,कथा विश्राम के साथ महाप्रसाद भंडारे का आयोजन होगा

ब्रम्ह हत्या का पाप कहां – कहां लगता है
इस अवसर पर कथा व्यास शारदापीठ द्वारिका से पधारे आचार्य क्षितिज जी महाराज ने कथा के दूसरे दिन बताया कि ब्रम्ह हत्या का पाप कहां – कहां लगता है किसी को नींद से उठाना लेकिन नींद से विद्यार्थी को यात्री को और सेवक को नींद से जगाने में कोई दोष नही लगता है। कथा के दौरान किसी को उठाने से दोष नही लगता,पति पत्नि प्रेम पूर्वक रह रहे हो उनके बीच विद्वेष पैदा करना माॅ को उसकी संतान से दूर करने में दोष लगता है। कभी भी हवन से नीचे गिरे साकल्य को हवन कुंड में नही डालना चाहिए। इस अवसर पर आयोजक मंडल के अध्यक्ष संजय बघेल,नीतेश पटेल निर्माण समीति अध्यक्ष,आशीष चंद्रवंशी सचिव,रामलाल उईके उपाध्यक्ष सरपंच एवं आनंद सनोडिया कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में सारे कार्य संचालित हो रहे है। कार्यक्रम के आयोजको ने सभी से सहपरिवार कार्यक्रम में पहुॅचने की अपील की है।








