पहलगाम हिंदू नरसंहार’
ऑपरेशन सिंदूर
तिरंगा यात्रा 2025’
शहर के गली, चैाक, चैराहो पर लहराया तिरंगा’
सड़कों पर गूंजे भारत माता की जय, वंदे मातरम व तिरंगा अमर रहे के जयघोष’
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनाया गया जश्न, लगे देशभक्ति के नारे’


सिवनी ( बरघाट ) – गत 23 मई 2025 को जम्मू व कश्मीर के पहलगाम की बेसरन घाटी में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के द्वारा कायराना तरीके से 27 हिंदूओ का नरसंहार किया गया था। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत के बाद देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री ’नरेंद्र मोदी’ के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिशोध किए जाने का जांबाज उद्बोधन दिया गया था।

इनके प्रभावी नेतृत्व में भारत की सेनाओ के द्वारा गत 6 एवं 7 मई 2025 की दरमियानी रात को ’ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 11 आतंकवादी कैंप और 7 एयर बेस और लगभग 100 से अधिक आतंकवादी एवं 40 पाकिस्तानी सैनिकों को नेस्तनाबूद कर दिया गया था। भारतीय सेना के इस अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम एवं वीरता के प्रति आभार प्रकट करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरघाट नगर में सभी राजनीतिक पार्टी एवं जाति धर्म को भूल एक साथ राष्ट्र के सम्मान में राष्ट्रीयता के साथ पूरे राष्ट्र को एकसूत्र में बांघने के उददेश्य से ’विशाल तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस ’विशाल तिरंगा यात्रा’ में नौनिहाल बच्चों से लेकर वयोवृद्ध नागरिक के द्वारा जबरदस्त उत्साह का प्रदर्शन किया गया।

हाथों में तिरंगा लेकर बच्चे, बूढ़े, महिला, युवा और जवान हर कोई देश भक्ति से ओतप्रोत होकर नारे के रूप में भारत माता की जय, वंदे मातरम और तिरंगा अमर रहे का जयघोष कर रहे थे। जगह-जगह विशाल तिरंगा यात्रा का आम जनता ने पुष्प वर्षा से जबरदस्त स्वागत किया। यह विशाल तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई जो प्रमुख मार्ग के विभिन्न चैक चैराहो से होते हुए शहीद बिन्दु कुमरे के स्टेच्चू पर माल्यर्पण के उपरांत राष्ट्रगान के उपरांत समापन हुआ। जहां पर सभा में विधायक कमल मर्सकोले उपस्थित रहे जिसके बाद पंवार समाज के जिलाध्यक्ष हरकचंद टेंभरे ने उद्बोधन में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उसे अपनी कायराना हरकतों पर विराम देने की बात कही गई। तो रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर श्यामसिंह कुमरे के द्वारा पाकिस्तान के द्वारा दोबारा ऐसी गलती का दुस्साहस किया जाने पर उन्हें करारे जवाब दिए जाने की बात कही गई।

इस अवसर पर महिलाओ में श्रीमति आभा रांहगडाले द्वारा देश की नारी शक्ति का स्मरण करते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल ’सोफिया कुरैशी’ का जिक्र किया गया। लोगो ने इस मौके पर पाकिस्तान को करारे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा गया कि वह अपने लहू की अंतिम बूंद तक इस देश की रक्षा में सतत लगे रहेंगे। पत्रकार महेन्द्र सोनी के द्वारा इस अवसर पर भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य, साहस एवं पराक्रम का उल्लेख करते हुए देश के स्वनिर्मित हथियारों की काबिलियत की चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित हो रहा नया भारत हथियार विक्रेताओं की दौड़ में शामिल हो चुका है। जनपद के पास से निकली इस तिरंगा यात्रा का संचालन आशु मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन ’ अनिल पाठक’ के द्वारा किया गया। इस विशाल तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।